सरपंच चुनाव में पाकिस्तान की एंट्री, मुस्लिम प्रत्याशी की जीत पर लगे पाक परस्ती के नारे, हिंदू संगठनों ने उठाई कार्रवाई की मांग

कटनी। मध्यप्रदेश के कटनी जिले में सरपंच की जीत पर “पाकिस्तान जिंदाबाद” के नारे लगाकर माहौल बिगाड़ने की कोशिश की गई. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया. बड़ी संख्या में लोग कुठला थाने पहुंच गए और पुलिस से शिकायत की. सीएसपी विजय प्रताप सिंह ने बताया कि – “लोगों की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है. पुलिस फिलहाल वीडियो की सत्यता की जांच में जुटी है और उसके बाद आगे की कार्रवाई करने की बात कही है “.

समर्थकों ने लगाए पाकिस्तान परस्ती के नारे: मामला कुठला थाना क्षेत्र के चाका ग्राम पंचायत का है, जहां एक मुस्लिम सरपंच प्रत्याशी रहीसा बेगम मतगणना के बाद विजयी घोषित हुईं. इसके बाद उनके समर्थक रहीसा बेगम जिंदाबाद के नारे लगाने लगे. आरोप है कि इस दौरान उनके समर्थकों ने ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ और ‘हिंदुस्तान मुर्दाबाद’ के नारे भी लगाए. इसी दावे के साथ वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

ग्राम पंचायत चाका के सचिन परोहा व अन्य लोगों ने सरपंच की जीत पर पाकिस्तान जिंदाबाद नारे लगाने की शिकायत की है. शिकायत के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है. दोषी पाए जाने पर दोषियों के खिलाफ सख्स कार्रवाई की जाएगी. -विजयप्रताप सिंह, CSP

हिंदू संगठनों में रोष: पाकिस्तान परस्ती का वीडियो वायरल होने के बाद हिंदू संगठन भड़क गए. जिसके बाद हिंदू संगठन और ग्रामीण कुठला थाने पहुंचे और विरोध दर्ज कराया. ग्रामीणों ने पुलिस को शिकायती आवेदन देकर जांच की मांग की है. सीएसपी विजय प्रताप सिंह ने मीडिया से चर्चा में बताया कि ‘पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद जांच शुरू कर दी है. जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी’

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!