पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की बायोपिक का ऐलान

देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जिंदगी पर आधारित फिल्म की चर्चा कुछ समय से चल रही थी। अब मेकर्स ने इसका ऐलान कर दिया है। फिल्म का नाम ‘मैं रहूं या ना रहूं देश रहना चाहिए- अटल‘ है। इस मौके पर एक मोशन पोस्टर रिलीज किया गया है जिसमें अटल बिहारी वाजपेयी की आवाज बैकग्राउंड में सुनाई देती है। इसे हिंदी और अंग्रेजी में रिलीज किया गया है। फिल्म को विनोद भानुशाली और संदीप सिंह प्रोड्यूस कर रहे हैं। मोशन पोस्टर में अटल बिहारी वाजपेयी के भाषण का एक अंश सुनाई देता है जिसमें वो कहते हैं, ‘सत्ता का खेल तो चलेगा.. सरकारें आएंगी, जाएंगी… पार्टियां बनेंगी, बिगड़ेंगी… मगर ये देश रहना चाहिए, इस देश का लोकतंत्र अमर रहना चाहिए।‘  

फिल्म को अगले साल रिलीज किया जाएगा। 25 दिसंबर 2023 को अटल बिहारी वाजपेयी की 99वीं जयंती पर फिल्म बड़े पर्दे पर आएगी। फिल्म की कहानी पेंग्विन रैंडम हाउस की किताब ‘द अनटोल्ड वाजपेयी‘ पर आधारित होगी। अगले साल की शुरुआत में इसकी शूटिंग शुरू होगी और क्रिसमस पर यह रिलीज की जाएगी। अभी तक फिल्म के स्टारकास्ट के बारे में जानकारी नहीं है। अटल बिहारी वाजपेयी 1996 में भारत के प्रधानमंत्री बने थे लेकिन 13 दिन बाद ही उनकी सरकार गिर गई थी। वाजपेयी ने दोबारा वापसी की। 1998 में दूसरी बार और 1999 में तीसरी बार प्रधानमंत्री बने। 16 अगस्त 2018 को 93 साल की उम्र में अटल बिहारी वाजपेयी का निधन हुआ था। 

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!