आकाश अंबानी बने रिलांयस जियो के चेयरमैन

मुंबई:आकाश अंबानी देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो (Reliance Jio) के नए चेयरमैन होंगे. कंपनी ने कहा है कि उसने नॉन एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर से चेयरमैन नियुक्त करने का फैसला किया है. आकाश अंबानी रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी के बेटे हैं. आकाश अंबानी ने साल 2014 में रिलायंस जियो (Reliance Jio) के बोर्ड में शामिल हुए थे. वहीं मुकेश अंबानी ने रिलायंस जियो के डायरेक्टर पद से इस्तीफा दे दिया है. 

दरअसल 27 जून को रिलायंस जियो के बोर्ड की बैठक हुई थी जिसमें 27 जून से मुकेश अंबानी के डायरेक्टर पद से इस्तीफे पर मुहर लगी. तो इस बैठक में आकाश अंबानी को कंपनी के चेयरमैन बनाने पर बोर्ड ने अपनी मुहर लगा दी. आकाश अंबानी 27 जून, 2022 से ही प्रभावी तौर पर रिलायंस जियो के नए चेयरमैन बन गए हैं .

रिलायंस जियो ने अपनी बोर्ड बैठक में पंकज मोहन पवार के मैनेजिंग डायरेक्टर पद पर नियुक्ति को भी मंजूरी दे दी है. हालांकि इसके लिए शेयरहोल्डर्स से मंजूरी की जरुरत होगी. इसके अलावा रमिंदर सिंह गुजराल और केवी चौधरी को कंपनी के एडिशनल डायरेक्टर पर नियुक्त करने का फैसला किया गया है.

रिलायंस जियो मौजूदा समय में देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी है जिसने 20221-22 की चौथी तिमाही में 4,171 करोड़ रुपये नेट प्रॉफिट घोषित किया है. वहीं कंपनी का रेवेन्यू 20.4 फीसदी बढ़कर 17,358 करोड़ से 20,901 करोड़ रुपये रहा है.

  • सम्बंधित खबरे

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    केंद्र सरकार वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) के ढांचे में जल्द ही महत्वपूर्ण बदलाव कर सकती है, जिससे आम उपभोक्ताओं को राहत मिल सकती है। मीडिया रिपोर्ट में सरकारी सूत्रों…

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!