सोनिया गांधी के पीए के खिलाफ उत्तम नगर थाने में रेप का केस दर्ज

नई दिल्ली : सोनिया गांधी के निजी सचिव पीपी माधवन के खिलाफ नौकरी का झांसा देकर दुष्कर्म करने की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है. यह मामला राजधानी दिल्ली के उत्तम नगर थाने में दर्ज किया गया.

डीसीपी द्वारका एम हर्षवर्धन ने बताया कि महिला की शिकायत पर उत्तम नगर थाना पुलिस ने IPC की धारा 376, 506 के तहत मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है. पीड़ित महिला ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया है कि वर्ष 2018 में उनके पति कांग्रेस के कार्यक्रमों और दफ्तरों में होर्डिंग लगाने का काम करते थे. वह अपने पति के साथ ही पार्टी कार्यालय में जाया करती थी. फरवरी 2020 में उसके पति की मौत हो गई. पति के गुजरने के बाद कोई काम नहीं होने के कारण उसकी आर्थिक स्थिति खराब हो गई.

इसके बाद मदद की उम्मीद में कांग्रेस दफ्तर गई, जहां से महिला को सोनिया गांधी के पीए पीपी माधवन का नंबर मिला. महिला ने फोन कर उसे अपनी आर्थिक स्थिति के बारे में बताया तो उन्होंने नौकरी दिलवाने का भरोसा दिलाया और इसके बाद महिला की फोन पर उससे बात शुरू हो गई. इस बीच 21 जनवरी 2022 को आरोपी ने पीड़िता को मैसेज कर इंटरव्यू के लिए सुंदर नगर स्थित एक मकान में बुलाया, जहां उससे बातचीत के बाद उससे उसके सारे डाक्यूमेंट्स ले लिए. इसके बाद आरोपी ने पीड़िता से कहा कि उसका पत्नी से तलाक हो चुका है. वह फिर से शादी करना चाहता है.

पीड़िता भी उसके झांसे में आ गई. इसके बाद दोनों के बीच वीडियो और ऑडियो काल के माध्यम से बातें होने लगीं. महिला ने बताया कि एक दिन आरोपी ने उसे फोन कर रात 10 बजे उत्तम नगर में मिलने के लिए बुलाया. महिला का आरोप है कि आरोपी ने कार में उसे बिठा लिया और अपने ड्राइवर को वहां से जाने के लिए कहा. इसके बाद महिला के साथ अश्लील हरकत करने लगा. महिला ने विरोध किया तो गुस्से में वह अपनी कार लेकर चला गया. अगले दिन ही आरोपी ने महिला को कॉल कर उससे रात की हरकत के लिए माफी मांगी. इसके बाद पहले की तरह ही बात होने लगी.

एक दिन दोबारा आरोपी ने महिला को फोन कर सुंदर नगर के एक फ्लैट में बुलाया और वहां उसके साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया. जल्द ही शादी करने का आश्वासन भी दिया. दोनों की मुलाकात होने लगी. एक दिन महिला से बातचीत के क्रम में ही आरोपी ने कहा कि तुम्हारा नंबर मेरी पत्नी ने देख लिया है. मोबाइल में नाम बदलना पड़ेगा. इसके बाद महिला को पता चला कि आरोपी की पत्नी के साथ तलाक नहीं हुआ है. जब महिला ने झूठ पकड़े जाने पर विरोध किया और शादी के लिए दबाव बनाया तो वह उसे नजरअंदाज करने लगा.

इस बीच आरोपी ने पीड़िता से किसी अन्य पुरुष से संबंध बनाने तक के लिए कहा. उसे रुपयों का लालच दिया। जब विरोध किया तो आरोपी ने उसे धमकी देते हुए कहा कि हम 70 साल से राज कर रहे हैं, जो हमसे पंगा लेता है, उसे रातो-रात गायब करवा देते हैं. अंतत: पीड़िता ने इसकी शिकायत उत्तम नगर थाने में की, जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रेप और जान से मारने धमकी देने की धारा के तहत केस दर्ज कर लिया है.

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!