“कांग्रेस खो चुकी है अपना अस्तित्व, उसके नेता भी अप्रासांगिक हो चुके हैं”

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी की मध्य प्रदेश इकाई के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा कांग्रेस के घर-घर चलो अभियान पर तंज करते हुए कहा, कांग्रेस अपना अस्तित्व खो चुकी है और उसके नेता भी अप्रासांगिक हो चुके हैं. भोपाल में महापौर पद की उम्मीदवार के समर्थन में नरेला विधानसभा में जनसंपर्क करते हुए भाजपा प्रदेशाध्यक्ष -शर्मा ने कहा, “प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ घर-घर चलो अभियान चलाते हैं और किसी घर में नहीं जाते. वे घर के सामने से गाड़ी में टाटा करते चले जाते हैं. कांग्रेस पार्टी अपना अस्तित्व खो चुकी है. उसके नेता अप्रसांगिक हो चुके हैं. कांग्रेस के इस हाल को जनता भली भांति जानती है”.

कांग्रेस के पास तो न नेता बचे हैं और न कार्यकर्ता: भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष शर्मा ने कहा कि भाजपा की सरकारों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में विकास की गंगा बहाई है. विकास का सिलसिला जारी रहे, इसके लिए भाजपा प्रत्याशियों को अपना समर्थन दें. उन्होंने कहा कि- “कांग्रेस के पास तो न नेता बचे हैं और न कार्यकर्ता. कहीं वह विधायकों को महापौर का टिकट दे रही है, तो कहीं पुराने चेहरों को दोबारा उतार रही है. लेकिन, भाजपा ने एक सामान्य कार्यकर्ता मालती राय को अपना प्रत्याशी बनाया है. इस चुनाव में हमारे कार्यकर्ता उत्साह और उमंग से भरे हैं तथा उन्हें जनता का भी समर्थन मिल रहा है”.

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!