25 जून 19 हजार से ज्यादा मतदान केंद्रों पर वोटिंग, डेढ़ करोड़ मतदाता करेंगे मतदान

भोपाल। मध्य प्रदेश में पंचायत चुनाव के पहले चरण का मतदान शनिवार को है. 25 जून को पहले चरण के लिए वोट डाले जाएंगे. त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव के पहले चरण में 52 जिलों में 115 जनपद पंचायत की 8 हजार 702 ग्राम पंचायत में मतदान होना है. मतदान का समय सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक तक होगा. पहले चरण के लिए 19,998 मतदान केंद्र बनाए गए हैं. जहां 1 करोड़ 49 लाख 23 हजार 165 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे.

इन जिलों में पहले चरण का मतदान: भोपाल, इंदौर और ग्वालियर, अलीराजपुर, दतिया, नरसिंहपुर, निवाड़ी, पन्ना और हरदा.

पहले चरण में कहां-कहां होगा मतदान: सचिव राज्य निर्वाचन आयोग राकेश सिंह के मुताबिक-
– पहले चरण में 85 जनपद पंचायतों, 6,283 ग्राम पंचायतों में चुनाव होंगे. इसके लिए 19,998 मतदान केंद्र बनाए गए हैं.
– भोपाल की जनपद पंचायत फंदा, बैरसिया, राजगढ़ के ब्यावरा, राजगढ़, रायसेन के सिलवानी, बाड़ी, सीहोर के सीहोर, विदिशा के बासोदा.
– इंदौर के डॉ. अम्बेडकर नगर (महू), सावेर, देपालपुर, खरगोन के भगवानपुरा, झिरन्या, सेगांव, खण्डवा के खण्डवा, हरसूद, बलड़ी (किल्लोद).
– धार के निसरपुर, कुक्षी, बाग, डही, बदनावर, झाबुआ के पेटलावद, थांदला, बुरहानपुर के बुरहानपुर, अलीराजपुर के चंद्रशेखर आजाद नगर (भाबरा), कट्ठिवाड़ा, बड़वानी के सेंधवा, पानसेमल.
– ग्वालियर के मुरार, भितरवार, घाटीगांव, डबरा, गुना के गुना, बमोरी, शिवपुरी के खनियाधाना, बदरवास, अशोकनगर के अशोकनगर, दतिया.
– जबलपुर के सिहोरा, कुंडम, पनागर, जबलपुर, बरगी.
– छिंदवाड़ा के छिंदवाड़ा, तामिया, हर्रई, अमरबाड़ा, सिवनी के सिवनी, बरघाट, बालाघाट के बैहर, परसवाड़ा, वारासिवनी, खैरलांजी.
– मंडला के बिछिया, मवई, नैनपुर, डिण्डौरी के शहपुरा, मेहदवानी, नरसिंहपुर के नरसिंहपुर, गोटेगांव, करेली, चावरपाठा, बाबई ,चीचली, साईखे
– कटनी के विजयराघवगढ़, ढ़ीमरखेड़ा, उज्जैन के बड़नगर, उज्जैन, नीमच के नीमच, रतलाम के विकासखण्ड आलोट, शाजापुर के शाजापुर, आगर-मालवा के बड़ौद, मंदसौर के मंदसौर, देवास के बागली, कन्नौद, खातेगांव.
– सागर के सागर, रेहली, केसली, छतरपुर के छतरपुर, राजनगर, दमोह के दमोह, पथरिया, टीकमगढ़ के बलदेवगढ़, निवाड़ी के निवाड़ी, पन्ना के पन्ना, अजयगढ़।
– रीवा के हनुमना, मउगंज, नईगड़ी, सिंगरौली के बैढन, सीधी के सिहावल, कुसमी, सतना के चित्रकूट (मझगवां), सुहावल (सतना), उचहेरा.
– नर्मदापुरम के सोहागपुर, केसला, बैतूल के बैतूल, आमला, शाहपुर, हरदा के हरदा, टिमरनी, खिरकिया, शहडोल के सोहागपुर, उमरिया करकेली, पाली नं. 2,अनूपपुर के पुष्पराजगढ़.
– भिण्ड के मिहोना (रौन), लहार, श्योपुर के श्योपुरकलां, मुरैना के अंबाह और पोरसा जनपद पंचायत की ग्राम पंचायतों में 25 जून को पहले चरण में मतदान होगा.

इन पदों के लिए होंगे चुनाव: 52 जिलों में 859 जिला पंचायत सदस्य, 313 जनपदों के 6,727 जनपद पंचायत सदस्य, 22 हजार 581 सरपंच, 3 लाख 62 हजार 754 पंचों का चुनाव होना है. 114 ग्राम पंचायतों का कार्यकाल मार्च 2022 के बाद पूरा होगा, इन पंचायतों के चुनाव बाद में कराए जाएंगे.

  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!