इंदौर। देश के प्रख्यात कवि माणिक वर्मा का मंगलवार सुबह निधन हो गया। सुबह जब परिवार के लोग उन्हें जगाने के लिए पहुंचे तब पता चला कि वे नहीं रहे। पिछले कुछ समय से वे इंदौर में ही परिवार के साथ रह रहे थे। तबीयत खराब होने के बाद भी कविताओं को लेकर वो लगातार सक्रिय बने रहे। माणिक वर्मा जी अपने व्यंगों के जरिए हमेशा मंचों की शान रहे। कुछ समय पहले ही उन्होंने राइटर्स क्लब के मंच पर कविता पाढ़ किया था। माणिक वर्मा का अंतिम संस्कार बुधवार को किया जाएगा।
आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन
इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…









