गुजरात में चुनाव से छह महीने पहले ही शुरू हुआ राजनीतिक दंगल

अहमदाबाद ।   गुजरात में विधानसभा चुनाव से छह महीने पहले ही  राजनीतिक दंगल शुरू हो गया है। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी), कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (आप) जैसी प्रमुख पार्टियों ने तो चुनाव को लेकर अभी से अपनी योजनाओं को अंतिम रूप देना भी शुरू कर दिया है। पीएम मोदी अब से हर महीने गुजरात में रैली करेंगे। आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल भी राज्य का दौरा शुरू करने जा रहे हैं। उधर, राज्य में अभी से कांग्रेस और बीजेपी के बीच पोस्टर वॉर शुरू हो गया है। 
पीएम मोदी ने इस महीने ही गुजरात का दो बार दौरा किया है। शनिवार को उन्होंने यहां रोड शो भी किया था। इस दौरान उन्होंने बीजेपी की दावेदारी को गुजरात में मजबूत बताया। ध्यान हो कि बीते दो दशक से बीजेपी ही गुजरात के शासन पर काबिज रही है और पीएम इसे आगे भी बरकरार रखना चाहते हैं। पीएम मोदी के रोड शो के बाद कांग्रेस ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बीजेपी पर राज्य में भ्रष्टाचार करने का आरोप लगाया। 
कांग्रेस गुजरात में इस बार जूनागढ़ से लेकर जामनगर, सौराष्ट्र और दक्षिण तक में हर जगह ज़मीनी स्तर पर चुनाव लड़ रही है। कांग्रेस के प्रवक्ता मनीष दोषी ने कहा कि अहमदाबाद में इसलिए हमने कांग्रेस के पंजे पास में लगाए, ताकि बीजेपी को हटाने का नारा और बुलंद हो सके। यह भी एक सिंबॉलिक बात है, हमने प्रतीक इसलिए लगाया ताकि लोग बीजेपी को हटाकर कांग्रेस को लाएं, इसलिए हमारे कार्यकर्ताओं ने यह लगाया है।
उधर, आम आदमी पार्टी (आप) भी इस बार कमर कसके मैदान में उतरी नजर आ रही है। पार्टी के ज्वाइंट जनरल सेक्रेटरी इसुदान गढ़वी ने कहा कि हम इस बार के चुनाव में राज्य की राजनीति बदलना चाहते हैं। हम चाहते हैं कि पंजाब और दिल्ली की तरह ही यहां की जनता भी आप पर भरोसा दिखाए। इसके लिए हमारे संयोजक अरविंद केजरीवाल भी हर महीने राज्य का दो से तीन बार दौरा करेंगे। हमने अभी ही परिवर्तन यात्रा भी पूरी की है, जिसमें हमे लोगों को जबरदस्त समर्थन मिला।  ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने भी शनिवार को कहा था कि उनकी पार्टी गुजरात में विधानसभा चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा था कि अहमदाबाद और सूरत में नगर निगम चुनावों के बाद से एआईएमआईएम विधानसभा चुनाव की तैयारी कर रही है।

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!