मिर्ची बाबा बोले प्रज्ञा सिंह पाखंडी, उनके हाथ खून में रंगे,कौन देगा उन्हें धमकी, डर है तो पाकिस्तान जाएं

भोपाल। सांसद प्रज्ञा सिंह को धमकी दिए जाने पर मिर्ची बाबा का कहना है कि, अगर प्रज्ञा सिंह को भारत में डर लगता है तो उन्हें पाकिस्तान चले जाना चाहिए. जिसके खुद के हाथ खून से सने हुए हैं, उन्हें कौन धमकी दे सकता है. मिर्ची बाबा ने प्रज्ञा सिंह के नाम के आगे साध्वी लगाए जाने पर अपनी आपत्ति दर्ज कराई है. मिर्ची बाबा का कहना है कि, प्रज्ञा सिंह ठाकुर किसी अखाड़े से संबंधित नहीं है. मैं महामंडलेश्वर हूं, लेकिन प्रज्ञा सिंह ठाकुर किस अखाड़े से है? ऐसे में उनके आगे साध्वी शब्द भी नहीं लगाया जाना चाहिए.

मिर्ची बाबा ने प्रज्ञा ठाकुर पर साधा निशाना: साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को जान से मारने की धमकी के बाद मामला जोर पकड़ने लगा है. एक और कांग्रेस इस मामले पर साध्वी को घेर रही है, तो वहीं मिर्ची बाबा ने भी इस मामले में प्रज्ञा पर निशाना साधा है. भोपाल में मिर्ची बाबा ने साध्वी पर धमकी दिए जाने को लेकर इसे साध्वी का ही पाखंड बताया है. मिर्ची बाबा का कहना है कि वो चर्चा में बने रहने के लिए खुद ही ऐसे पाखंड करती हैं. प्रज्ञा सिंह ठाकुर के हाथ खुद खून में रंगे हुए हैं, ऐसे में उनको आखिर धमकी कौन देगा.

पूरे मामले की सीबीआई जांच होनी चाहिए. मामला अगर गंभीर है, तो निश्चित ही गृह मंत्री को भी इसमें संज्ञान लेना चाहिए. नरोत्तम मिश्रा इस मामले को संज्ञान में लेकर सीबीआई जांच कराएं.

– संगीता शर्मा, उपाध्यक्ष कांग्रेस

मिर्ची बाबा ने प्रज्ञा ठाकुर की व्हीलचेयर पर किया कटाक्ष: मिर्ची बाबा ने प्रज्ञा सिंह ठाकुर को आड़े हाथों लेते हुए कड़े शब्दों में कहा कि, वह यहीं की सांसद हैं, यदि फिर भी प्रज्ञा ठाकुर को भारत देश में भी डर लगता है. तो उनको अब पाकिस्तान ही चले जाना चाहिए. क्योंकि वो अगर भारत में सुरक्षित नहीं है, तो फिर कहां होंगी. मिर्ची बाबा ने प्रज्ञा सिंह ठाकुर के पेशी के वक्त व्हीलचेयर पर जाने पर भी कटाक्ष किया है. उनका कहना है कि पेशी पर जब वो जाती हैं, तो व्हीलचेयर पर जाती है. बाकी वक्त फुटबॉल और अन्य खेल खेलते हुए नजर आती हैं.

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!