कलेक्टर- एसडीएम विवाद में हुआ नया खुलासा, रेत परिवहन में कलेक्टर ने एनजीटी के निर्देशों का पालन नहीं किया!

भोपाल: होशंगाबाद के कलेक्टर शीलेंद्र सिंह और एसडीएम रवीश श्रीवास्तव के बीच हुए विवाद में एक नया खुलासा सामने आया है। इस खुलासे के अनुसार कलेक्टर ने प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से एनओसी लिए बगैर ही रेत परिवहन की अनुमति दे दी थी।

ज्ञात रहे कि एनजीटी ने आदेश दिए हैं कि जहां भी रेत का भंडारण किया है वहां से रेत का परिवहन प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से एनओसी लिए बगैर नहीं किया जा सकेगा। नर्मदा नदी से निकाली गई इस रेत के परिवहन के मामले में राज्य शासन ने नई रेत नीति जारी करने के साथ ही भंडारण के लाइसेंस निरस्त कर दिए थे और कलेक्टरों को 7 दिन में सत्यापन के बाद परिवहन की अनुमति जारी करने के निर्देश दिए थे। कलेक्टर होशंगाबाद ने नई नीति के तहत सत्यापन तो करा लिया था पर इसके लिए एनजीटी के निर्देशों का पालन नहीं कराया इसलिए अब शासन ने कलेक्टर द्वारा दी गई अनुमति को एनओसी जारी होने तक रुकवा दिया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कलेक्टर ने प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की अनुमति जारी हुए बगैर ही जिले के कुलमडी और अन्य क्षेत्रों से रेत परिवहन की परमिशन दे दी थी। शासन की जानकारी में आने के बाद यहां से रेत परिवहन का काम रोक दिया गया था। इस खुलासे के बाद अब शासन कलेक्टर पर बड़ी एक्शन ले सकता है।

इसी बीच पता लगा है कि शासन ने होशंगाबाद के कमिश्नर रविंद्र मिश्रा द्वारा कलेक्टर और एसडीएम के बीच हुए विवाद की रिपोर्ट को अधूरी मानी है और  पुनः रिपोर्ट देने का कहा है। अधूरी रिपोर्ट देने पर कमिश्नर के प्रति शासन ने नाराजगी भी जाहिर की है और कहा है कि तथ्यात्मक रिपोर्ट भेजें जिसमें सभी तथ्य शामिल हो। बताया गया है कि जो रिपोर्ट दी गई है उसमें रेत परिवहन के मामले की जानकारी विस्तार से नहीं दी गई है।

  • सम्बंधित खबरे

    आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन

    इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…

    Delhi में चुनावी दंगल का आगाज, 5 फरवरी को होगी वोटिंग, 8 को आएंगे नतीजे, आचार संहिता लागू

    दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि दिल्ली में एक चरण में वोट डाले जाएंगे। दिल्ली…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!