दिन के ऊपरी स्तर से 1600 पॉइंट नीचे बंद हुआ सेंसेक्स, निफ्टी ने बनाया 52 हफ्ते का न्यू लो

सेंसेक्स और निफ्टी में हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार को गिरावट के साथ बंद हुए। सेंसेक्स दिन के ऊपरी स्तर से 1600 पॉइंट नीचे बंद हुआ। ये 1045.60 पॉइंट या 1.99% की गिरावट के साथ 51,495.79 पर बंद हुआ। निफ्टी ने भी 52 हफ्ते का नया निचला स्तर बनाया है। इसमें 331.55 पॉइंट या 2.11% की गिरावट देखने को मिली। ये 15,360.60 पर बंद हुआ। सबसे ज्यादा गिरावट मेटल, IT और बैंक शेयर्स में रही। जबकि सुबह बाजार 500 से ज्यादा पॉइंट की तेजी के साथ खुला था।

सेंसेक्स के 30 शेयर्स में से 1 में बढ़त और 29 में गिरावट रही।

सेंसेक्स के 30 शेयर्स में से 1 में बढ़त और 29 में गिरावट रही।

मिडकैप और स्मॉलकैप में भी बढ़त
BSE का मिडकैप 513.88 या 2.34% की गिरावट के साथ 21,441.40 पर बंद हुआ।

BSE मिडकैप के बढ़त और गिरावट वाले टॉप शेयर्स।

BSE मिडकैप के बढ़त और गिरावट वाले टॉप शेयर्स।

BSE का स्मॉलकैप 718.99 या 2.87% की गिरावट के साथ 24,346.96 पर बंद हुआ।

BSE स्मॉलकैप के बढ़त और गिरावट वाले टॉप शेयर्स।

BSE स्मॉलकैप के बढ़त और गिरावट वाले टॉप शेयर्स।

निफ्टी के सभी सेक्टोरल इंडेक्स में गिरावट
आज निफ्टी के सभी 11 सेक्टोरल इंडेक्स में गिरावट रही। सबसे ज्यादा मेटल इंडेक्स में 5.24% की गिरावट रही। इसके बाद 3.20% की गिरावट मीडिया में रही। वहीं 2% से ज्यादा की गिरावट वाले इंडेक्स में बैंक, ऑटो, फाइनेंशियल सर्विस, IT, PSU बैंक, प्राइवेट बैंक और रियल्टी में रही। वहीं फार्मा में 1.59% की गिरावट रही। जबकि FMCG इंडेक्स फ्लैट रहा।

मार्केट में गिरावट की वजह

1.अमेरिकी फेडरल रिजर्व का इंटरेस्ट रेट बढ़ाना
अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने बढ़ती महंगाई पर काबू पाने के लिए इंटरेस्ट रेट बढ़ाया है। रेट 75 बेसिस पॉइंट यानी 0.75% बढ़ाई गई है। अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने जो रेट बढ़ाएं हैं वो इंटरेस्ट रेट में साल 1994 के बाद से सबसे बड़ा हाईक है। फेड ने ये फैसला अमेरिका में बेतहाशा बढ़ती महंगाई दर के मद्देनजर लिया है। अमेरिका में कंज्यूमर प्राइस इंफ्लेशन साल 1981 के बाद से सबसे उच्च स्तर पर आ गया है और ये 8.6% रहा है।

2.विदेशी निवेशकों का शेयर बेचना
ग्लोबल मार्केट में गिरावट होने की वजह से विदेशी निवेशक (FIIs) लगातार नौवें महीने बिकवाली कर रहे हैं। उन्होंने पिछले पांच महीनों में 2.2 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा के शेयर बेचे हैं। वहीं इसी महीने जून में अब तक उन्होंने 31,000 करोड़ रुपए से ज्यादा के शेयर बेच चुके हैं।

3.बैंक ऑफ इंग्लैंड का इंटरेस्ट रेट बढ़ाने का डर
ब्रिटेन में महंगाई की दर लगातार बढ़ रही है और इस वजह से लोगों को हो रही परेशानी दूर करने के लिए महंगाई पर काबू पाने के लिए बैंक ऑफ इंग्लैंड लगातार पांचवीं बार इंटरेस्ट रेट को बढ़ा सकता है। अगर इंग्लैंड में जून में इंटरेस्ट रेट 25 बेसिस प्वाइंट बढ़ाता है तो इंटेरेस्ट रेट बढ़ कर 13 साल के हाई लेवल 1.25% पर पहुंच जाएगी। इससे मार्केट में असर पड़ रहा है।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!