बिहार में फूंका ट्रक-बस, यूपी में बस में लगाई आग

नई दिल्ली/पटना/लखनऊ : सेना में भर्ती के लिए ‘अग्निपथ’ योजना के खिलाफ शुक्रवार के उग्र प्रदर्शन को देखते हुए अतिरिक्त बल तैनात किया गया. बिहार में आज ‘बंद’ के एलान के मद्देनजर प्रशासन सतर्क है. बिहार में संगठनों ने केंद्र सरकार को योजना वापस लेने के लिए 72 घंटे का अल्टीमेटम दिया है. इस बंद को राजद व महागठबंधन के साथ ही वीआईपी ने भी अपना समर्थन दिया है. बिहार बंद को देखते हुए प्रशासन ने कई जगहों पर धारा 144 लागू कर दिया है. बावजूद इसके जहानाबाद में एक ट्रक और एक बस को आग लगा दी गई. यूपी में भी एक बस को आग के हवाले कर दिया गया.

जहानाबाद में वाहनों में लगाई आगबिहार के जहानाबाद में बस फूंकी, पुलिस पर पथराव : जहानाबाद में सुबह होते ही युवा सड़क पर उतर आए. जहानाबाद के टेहटा ओपी में खड़ी बस-ट्रक में बिहार बंद समर्थकों ने आग लगा दी. इस दौरान बंद समर्थकों ने पुलिस पर भी पथराव किया. उधर, पटना जिले के मसौढ़ी में उपद्रवियों का तांडव देखने को मिला है. तारेगना रेलवे स्टेशन पर उपद्रवी जीआपी बैरक में घुस गए और पुलिस पर पथराव कर दिया. बेकाबू होते हालात को देखते हुए पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया है. वहीं, इस दौरान गोलीबारी भी हुई है.यूपी में बस जलाईयूपी के जौनपुर में बस में लगाई आग : सेना भर्ती का विरोध कर रहे प्रदर्शनकारियों ने रोडवेज बस में आग लगा दी. यात्रियों को बस से उतारकर प्रदर्शनकारियों ने तोड़फोड़ करते हुए बस में आग लगाई. चंदौली डिपो की बस लखनऊ से वाराणसी जा रही थी.

किसान मोर्चा ने भी जताया विरोध : उधर, संयुक्त किसान मोर्चा पंजाब भी अग्निपथ योजना का विरोध कर रहा है. संगठन की ओर से कहा गया है कि जल्द ही संगठन अग्निपथ योजना के खिलाफ बड़ा फैसला लेगा. भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष जगजीत सिंह डलेवाल ने कहा कि युवा सड़कों पर हैं और सरकार खामोश है. अखिल भारतीय किसान सभा के प्रदेश अध्यक्ष बलकरण सिंह बराड़ ने कहा कि अग्निपथ योजना सेना के ढांचे को ही नष्ट कर देगी. किसान नेताओं ने मांग की है कि सरकार अग्निपथ योजना को तुरंत वापस ले. देश के सभी युवाओं को स्थायी रोजगार प्रदान करने के लिए एक राष्ट्र-समर्थक नीति तैयार की जाए.दक्षिण रेलवे ने रद्द कीं ट्रेनें : दक्षिण रेलवे ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि तिरुवनंतपुरम-सिकंदराबाद सबरी एक्सप्रेस पूरी तरह से रद्द कर दी गई है, जबकि मैसूर-दरभंगा बागमती एक्सप्रेस, एर्नाकुलम-बरौनी राप्तीसागर एक्सप्रेस और बेंगलुरु दानापुर संघमित्र एक्सप्रेस को आंशिक रूप से रद्द कर दिया गया है. दक्षिण मध्य रेलवे और ईस्ट कोस्ट रेलवे हैदराबाद जोन में आंदोलन के कारण-डॉ एमजीआर चेन्नई सेंट्रल एक्सप्रेस, हैदराबाद तांबरम-चारमीनार एक्सप्रेस, बेंगलुरु-दानापुर एक्सप्रेस, एमजीआर चेन्नई सेंट्रल-हैदराबाद एक्सप्रेस और तांबरम-हैदराबाद चारमीनार एक्सप्रेस 18 जून को रद्द कर दी गई. विज्ञप्ति में कहा गया है कि एर्नाकुलम-पटना द्वि-साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस 20 जून को रद्द है.

गौरतलब है कि सेना में भर्ती के लिए ‘अग्निपथ’ योजना के खिलाफ देश के विभिन्न हिस्सों में शुक्रवार को विरोध प्रदर्शन के तहत तेलंगाना के सिकंदराबाद में पुलिस की गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी. आक्रोशित युवाओं के प्रदर्शन के दौरान कई ट्रेनों में आग लगा दी गई थी, निजी, सार्वजनिक वाहनों, रेलवे स्टेशन में तोड़फोड़ की गई और राजमार्गों तथा रेलवे लाइन को अवरूद्ध कर दिया गया था.

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!