कमलनाथ और ज्योतिरादित्य सिंधिया की आज शाम भोपाल में अहम बैठक

भोपाल: मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के नाम को लेकर मचे घमासान के बीच आज भोपाल में शाम 6 बजे कांग्रेस के 2 दिग्गज नेताओं मुख्यमंत्री कमलनाथ और पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की अहम बैठक होने वाली है। बताया गया है कि इस बैठक में जहां राजनीतिक मसलों की चर्चा होगी वही झाबुआ उपचुनाव, प्रदेश में अतिवृष्टि से बने हालातों को निपटने पर भी चर्चा की जाएगी।

 सूत्रों की मानें तो कमलनाथ और सिंधिया की यह मुलाकात पहले मंगलवार सुबह दिल्ली में होने की संभावना थी लेकिन मंगलवार को सिंधिया ने गुना लोकसभा क्षेत्र में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचने का तय किया इसलिए यह बैठक टाल दी गई और मुख्यमंत्री भी सोमवार शाम भोपाल आ गए । सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश कांग्रेस 20 सितंबर को सभी मंत्रियों, विधायकों के साथ ही प्रदेश कांग्रेस के पदाधिकारियों की बैठक बुला रही है। इस संबंध में दोनों दिग्गज नेताओं की यह बैठक अहम मानी जा रही है। बताया जाता है कि इस बैठक के सकारात्मक नतीजों के बाद एआईसीसी प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष को लेकर फैसला ले सकती है। इसी संबंध में कमलनाथ और सिंधिया की बैठक आलाकमान और कांग्रेस के बड़े नेता करवाना चाहते थे ताकि दोनों नेताओं के बीच सत्ता और संगठन में सामंजस्य बना रहे। गौरतलब है कि मध्यप्रदेश में अगले एक-दो माह में झाबुआ विधानसभा उपचुनाव होने जा रहा है । दोनों प्रमुख नेताओं के बीच उम्मीदवार के नाम पर भी विचार-विमर्श होने की संभावना है।

  • सम्बंधित खबरे

    आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन

    इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…

    Delhi में चुनावी दंगल का आगाज, 5 फरवरी को होगी वोटिंग, 8 को आएंगे नतीजे, आचार संहिता लागू

    दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि दिल्ली में एक चरण में वोट डाले जाएंगे। दिल्ली…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!