विरोध प्रदर्शन में चिदंबरम को लगी ‘चोट’, कांग्रेस बोली – कई नेता हुए घायल

नई दिल्ली : कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की ईडी के सामने पेशी को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं ने विरोध किया था. इसी क्रम में पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने एक ट्वीट किया है, जिस पर कई प्रतिक्रियाएं मिल रहीं हैं. चिदंबरम ने लिखा कि उन्हें तीन-तीन पुलिसकर्मियों ने धक्का मारा, और उसके बाद उन्हें डॉक्टर के पास जाना पड़ गया.

चिदंबरम ने आगे लिखा कि डॉक्टर ने ‘हेयरलाइन क्रेक’ को लेकर आशंका जताई है. लेकिन उनके अनुसार डॉक्टरों ने यह भी कहा कि अगर ऐसा है, तो यह अपने आप अगले 10 दिनों में ठीक हो जाएगा. इसके बाद चिदंबरम ने लिखा कि वह बहुत ही लकी हैं कि सिर्फ हेयरलाइन क्रेक हुआ. वह कल फिर सामान्य दिनों की तरह ऑफिस जाएंगे.

दूसरी ओर कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने एक वीडियो जारी कर कहा, ‘‘पूरे दिन कांग्रेस के नेताओं पर जानलेवा हमला किया गया. कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल पर जानलेवा हमला बोला गया. सांसद शक्ति सिंह गोहिल पर हमला हुआ। कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पीटा गया.’’

उन्होंने यह भी दावा किया, ‘‘मोदी सरकार बर्बरता की हर हद पार कर गई. पूर्व गृह मंत्री पी.चिदंबरम के साथ पुलिस की धक्कामुक्की हुई, चश्मा ज़मीन पर फेंका गया, उनकी बायीं पसलियों में हेयरलाइन फ्रैक्चर है. सांसद प्रमोद तिवारी को सड़क पर फेंका गया. सिर में चोट और पसली में फ्रैक्चर है.’’ सुरजेवाला ने सवाल किया, ‘‘क्या यह प्रजातंत्र है? क्या विरोध जताना अपराध है?’’

चिदंबरम ने ट्वीट कर कहा, ‘‘जब तीन बड़े और भारी भरकम पुलिसकर्मी आप से टकराएं, तो आप भाग्यशाली हैं कि केवल ‘हेयरलाइन क्रैक’ हुआ ! डॉक्टरों ने कहा है कि अगर ‘हेयरलाइन क्रैक’ है, तो यह लगभग 10 दिनों में अपने आप ठीक हो जाएगा.मैं ठीक हूं और कल अपने काम पर जाऊंगा.’’

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!