द्वादशी व्रत 11 जून को : इस दिन भगवान विष्णु की पूजा और तीर्थ में स्नान-दान करने से मिलता अश्वमेध यज्ञ करने जितना पुण्य

ज्येष्ठ महीने के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि को भगवान विष्णु के त्रिविक्रम और वामन अवतार की पूजा की जाती है। इसे त्रिविक्रम द्वादशी कहा जाता है। इस दिन व्रत रखने से शारीरिक परेशानियां दूर होती हैं। साथ ही जाने-अनजाने में हुए पाप भी खत्म होते हैं। इस दिन उपवास करने का विधान ग्रंथों में बताया गया है। उपवास का शाब्दिक अर्थ है उप यानी समीप और वास का अर्थ है पास में रहना। यानी भोजन और सभी सुखों का त्याग कर के भगवान को अपने करीब महसूस करना ही उपवास है।

स्नान-दान करना अश्वमेध यज्ञ के बराबर
ज्येष्ठ महीने के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि पर गंगा और यमुना सहित किसी भी पवित्र नदी में स्नान करने की परंपरा है। इस तिथि पर मथुरा में यमुना जल में तिल मिलाकर नहाने के बाद भगवान विष्णु की पूजा, फिर जल और अन्न के साथ ही तिल का दान करने से अश्वमेध यज्ञ करने जितना पुण्य मिलता है।

उपवास करने से गोमेध यज्ञ का पुण्य
ज्येष्ठ महीने के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि पर उपवास रखते हुए भगवान विष्णु की पूजा और अभिषेक करने का विधान है। पूजा में तुलसी पत्र और शंख में जल-दूध भरकर अभिषेक करना चाहिए। ऐसा करने से गोमेध यज्ञ करने जितना पुण्य मिलता है।

ऐसे करें पूजन
ज्येष्ठ महीने की द्वादशी पर सूर्योदय से पहले तिल के पानी से नहाने और फिर भगवान विष्णु की पूजा करने की परंपरा ग्रंथों में बताई है। इस तिथि पर नहाने के बाद सफेद या पीले कपड़े पहनकर सोलह प्रकार की चीजों से भगवान विष्णु की पूजा करें। इस दिन पंचामृत के साथ ही शंख में दूध और जल मिलाकर भगवान का अभिषेक करने का विशेष विधान बताया गया है। इसके बाद तुलसी पत्र चढ़ाकर आम या अन्य मौसमी फलों का नैवेद्य लगाएं।

  • सम्बंधित खबरे

    इन पांच राशि के लोगों को शुभ योग बनने से मिल सकता है जबरदस्त फायदा

    आज 4 जुलाई, शुक्रवार का दिन है। हिंदू पंचांग के अनुसार आज की तिथि आषाढ़ माह शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है। आज के राशिफल चंद्र राशि के आधार पर…

    कब है हरियाली तीज, नाग पंचमी और देवशयनी एकादशी? यहां देखें पूरी सूची

     सनातन धर्म की परंपरा में हर महीना अपनी अलग धार्मिक गरिमा और आध्यात्मिक ऊर्जा लेकर आता है। जुलाई का महीना भी कुछ ऐसा ही है, जो न सिर्फ पंचांग में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!