इस समय योग करने से सभी ग्रह होते हैं प्रसन्न, स्वस्थ्य जीवन का मिलता है आशीर्वाद

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस हर साल 21 जून को मनाया जाता है। भारतीय योग दर्शन का विश्व पटल पर डंका बजता है। वैश्विक स्तर पर इसकी पहल भारत ने ही की थी। कहा जाता है कि स्वस्थ्य शरीर में स्वस्थ्य मस्तिष्क का वास होता है। अपने तन और मन को स्वस्थ्य और स्थिर बनाए रखने के लिए योग परंपरा सनातन काल से ही चली आ रही है। हमारे ऋषि-मुनियों के द्वारा दी गई यह अमूल्य परंपरा आज वैश्विक स्तर पर लोक कल्याण कर रही है। योग और ध्यान से व्यक्ति परमचेतना को प्राप्त करने में सक्षम बनता है।


योग से होंगे समस्त ग्रह प्रसन्न

ज्योतिष शास्त्र में तो योग का संबंध सूर्य से जोड़ा गया है। योग के माध्यम से सूर्य देव को प्रसन्न कर लिया तो मानो सभी ग्रह प्रसन्न हो जाते हैं। दरअसल, सूर्य सभी ग्रहों का राजा है। यह सृष्टि की आत्मा है। इसलिए तो इसे आत्मा का कारक माना गया है। सूर्य ही असीम ऊर्जा का प्रतीक है। सूर्य निरंतरता, चलायमान, आत्म-सम्मान, उच्च-पद प्रतिष्ठा, नेतृत्व, राजा आदि का भी प्रतीक है।


सूर्योदय के समय करें योग
योग हमेशा सूर्योदय के समय ही किया जाता है। प्रातःकाल सूर्योदय के समय योग करना अत्यंत लाभकारी सिद्ध होता है। किंतु व्यक्ति भागदौड़ी में, व्यस्तता या नीयत के कारण कभी भी योग करने लगता है, जो कि सही उदाहरण नहीं है। सूर्योदय के समय सूर्य देव की किरणें लोगों को ऊर्जावान करती हैं, उस समय की किरणों में तपिश नहीं होती है जो लाभ करती हैं।


सूर्योदय के समय योग का लाभ
सूर्य की प्रातःकालीन किरणों से हमें विटामिन डी3 स्वाभाविक रूप से प्राप्त होता है और शरीर में इसकी कभी कमी नहीं होने पाती है अन्यथा बहुत से लोगों के शरीर में विटामिन डी3 की कमी पाई जाती है। ऐसे व्यक्तियों की हड्डियां मजबूत नहीं होती है। विटामिन डी प्राप्त करने के लिए सुबह की किरणें प्राकृतिक स्रोत हैं। ऐसे में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के दिन ही नहीं, बल्कि नित्य सूर्योदय के समय ही योग करें। इससे आपके अंदर एक सकारात्मक बदलाव नजर आएगा। जो आपके व्यक्तित्व के लिए बेहद कारगर होगा।
 

  • सम्बंधित खबरे

    भारत 2036 ओलंपिक की मेजबानी की योजना बना रहा है, इसका लक्ष्य पदकों की संख्या बढ़ाना है, अमित शाह ने किया ऐलान

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को श्री पूना गुजराती बंधु समाज द्वारा निर्मित जयराज खेल एवं सम्मेलन केंद्र का उद्घाटन करते हुए कहा कि भारत 2036 ओलंपिक की…

    इन पांच राशि के लोगों को शुभ योग बनने से मिल सकता है जबरदस्त फायदा

    आज 4 जुलाई, शुक्रवार का दिन है। हिंदू पंचांग के अनुसार आज की तिथि आषाढ़ माह शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है। आज के राशिफल चंद्र राशि के आधार पर…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!