भगवान जगन्नाथ की स्नान यात्रा का भक्त 14 जून को कर सकेंगे दर्शन

पुरी: भगवान जगन्नाथ के भक्तों को मंदिर में स्नान पंडाल पर देवताओं का दर्शन करने का अवसर मिलेगा. भक्त 14 जून को यह दर्शन कर सकेंगे. दो साल के अंतराल के बाद, भगवान जगन्नाथ के भक्तों को मंदिर के बाहर और अंदर दोनों तरफ से 12 वीं शताब्दी के मंदिर में स्नान पंडाल पर देवताओं को देखने का मौका मिलेगा.

कोरोना काल के बाद धीरे-धीरे आम जीवन सामान्य हो रहा है. इस बीच भक्तों के लिए भगवान जगन्नाथ के मंदिर के पट्ट भी खुलने के लिए तैयार है. भगवान जगन्नाथ और उनके भाई-बहनों की स्नान पूर्णिमा और रथ यात्रा से पहले मंगलवार को श्रीमंदिर प्रबंध समिति की बैठक हुई. बैठक में निर्णय लिया गया है कि अब स्नान पूर्णिमा के दिन स्नान बेदी पर श्रद्धालु भगवान जगन्नाथ के दर्शन कर सकेंगे.

भक्त लगभग तीन घंटे तक स्नान बेदी पर देवताओं के दर्शन कर सकते हैं. हालांकि, भक्तों को देवताओं को छूने की अनुमति नहीं होगी. देवसन पूर्णिमा पर आयोजित स्नान यात्रा 14 जून को निर्धारित है. वहीं, रथ यात्रा एक जुलाई को निकलेगी.

  • सम्बंधित खबरे

    इन पांच राशि के लोगों को शुभ योग बनने से मिल सकता है जबरदस्त फायदा

    आज 4 जुलाई, शुक्रवार का दिन है। हिंदू पंचांग के अनुसार आज की तिथि आषाढ़ माह शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है। आज के राशिफल चंद्र राशि के आधार पर…

    कब है हरियाली तीज, नाग पंचमी और देवशयनी एकादशी? यहां देखें पूरी सूची

     सनातन धर्म की परंपरा में हर महीना अपनी अलग धार्मिक गरिमा और आध्यात्मिक ऊर्जा लेकर आता है। जुलाई का महीना भी कुछ ऐसा ही है, जो न सिर्फ पंचांग में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!