गंगा दशहरा के दिन 10 शुभ दान करने से मिलता है महापुण्य, घर में आती है सुख-समृद्धि

  • इस साल गंगा दशहरा का पर्व 9 जून को मनाया जाएगा
  • भागीरथ के पूर्वजों का उद्धार करने के लिए मां गंगा ने धरती पर अवतार लिया था।
  • मां गंगा भोले शंकर की जटाओं से होकर धरती पर विराजमान हुई थी

हिंदू धर्म में गंगा दशहरा का काफी महत्व है। गंगा दशहरा हर साल जेष्ठ माह की शुल्क पक्ष की दशमी तिथि को मनाया जाता है। इस साल गंगा दशहरा का पर्व 9 जून को मनाया जाएगा। हिंदू मान्यता के अनुसार भागीरथ के पूर्वजों का उद्धार करने के लिए मां गंगा ने इस दिन धरती पर अवतार लिया था, इसलिए इस दिन को गंगा दशहरा के रूप में मनाया जाता है।

हिंदू मान्यता के अनुसार मां गंगा भोले शंकर की जटाओं से होकर धरती पर विराजमान हुई थी। उन्होंने राजा सगर के 60 हजार पुत्रों का उद्धार किया था और उन्हें मुक्ति मिली दिलाई थी। ज्योतिष के अनुसार गंगा दशहरा के दिन गंगा में स्नान करने से कई जन्मों के पापों से मुक्ति मिल जाती है। इस दिन दान और स्नान का विशेष महत्व है। गंगा दशहरा के दिन कुछ चीजों का दान करने से व्यक्ति के जीवन में सुख समृद्धि आती है। आइए जानते हैं गंगा दशहरा के दिन किन चीजों का दान करना शुभ माना जाता है।

इस दिन 10 वस्तुओं का करें दान
ज्योतिष शास्त्रों के मुताबिक गंगा दशहरा के दिन श्रद्धालु जिस भी वस्तु का दान करें उनकी संख्या 10 होनी चाहिए और जिस वस्तु से भी पूजन करें उसकी संख्या भी 10 होनी चाहिए। ऐसा करना शुभ माना जाता है। इसके अलावा दक्षिणा भी 10 ब्राह्मणों को ही देनी चाहिए।

इन चीजों का करें दान
गंगा दशहरा के दिन दान करने का विशेष महत्व होता है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन दान पुण्य करने से व्यक्ति सभी संकटों से छुटकारा पा सकता है और व्यक्ति के बिगड़े काम भी अपने आप बनने लगते हैं। इस दिन जल, अन्न, फल, वस्त्र, पूजन व सुहाग सामग्री, नमक, तेल, गुड़ और स्वर्ण दान करने का विशेष महत्व है।

पानी पिलाने से मिलता है पुण्य
हिंदू धर्म के मुताबिक गंगा दशहरा के दिन किसी प्यासे को पानी पिलान से कई तपस्या के बराबर फल मिलता है। इस दिन चलते फिरते हर प्यासे को पानी जरूर पिलाना चाहिए।

  • सम्बंधित खबरे

    इन पांच राशि के लोगों को शुभ योग बनने से मिल सकता है जबरदस्त फायदा

    आज 4 जुलाई, शुक्रवार का दिन है। हिंदू पंचांग के अनुसार आज की तिथि आषाढ़ माह शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है। आज के राशिफल चंद्र राशि के आधार पर…

    कब है हरियाली तीज, नाग पंचमी और देवशयनी एकादशी? यहां देखें पूरी सूची

     सनातन धर्म की परंपरा में हर महीना अपनी अलग धार्मिक गरिमा और आध्यात्मिक ऊर्जा लेकर आता है। जुलाई का महीना भी कुछ ऐसा ही है, जो न सिर्फ पंचांग में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!