नोटों पर दिख सकती है टैगौर और कलाम की फोटो : रिपोर्ट

नई दिल्ली : भारतीय नोटों पर अब महात्मा गांधी के साथ ही रविंद्रनाथ टैगोर और 11वें राष्ट्रपति डॉ.एपीजे अब्दुल कलाम की फोटो भी दिख सकती है. अभी तक भारतीय नोट पर सिर्फ राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की तस्वीर ही छपती रही है. एक समाचार पत्र की एक रिपोर्ट के मुताबिक जल्द ही कुछ नोटों पर रविंद्रनाथ टैगोर और अब्दुल कलाम की फोटो दिख सकती हैं.

भारतीय नोट

भारतीय नोट

रिपोर्ट के मुताबिक वित्त मंत्रालय और आरबीआई (RBI) कथित तौर पर कुछ नोटों पर रविंद्रनाथ टैगोर और अब्दुल कलाम की फोटो छापने पर विचार कर रहा है (RBI considers using images a tagore and kalam on banknotes). इसके लिए वित्त मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले आरबीआई और सिक्योरिटी प्रिंटिंग एंड मिंटिंग कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एसपीएमसीआईएल) ने आईआईटी-दिल्ली एमेरिटस प्रोफेसर दिलीप टी शाहनी को गांधी, टैगोर और कलाम वॉटरमार्क के नमूनों के दो अलग-अलग सेट भेजे हैं. रिपोर्ट में कहा गया है कि दो सेटों में से चुनने और उन्हें सरकार द्वारा अंतिम विचार के लिए पेश करने के लिए कहा गया है.

दरअसल करेंसी नोटों पर कई अंकों के वॉटरमार्क को शामिल करने की संभावनाओं का पता लगाने के लिए ऐसा किया जा रहा है. प्रोफेसर शाहनी इलेक्ट्रोमैग्नेटिक इंस्ट्रुमेंटेशन के विशेषज्ञ हैं और सूत्रों के मुताबिक सरकार ने उन्हें वॉटरमार्क्स की जांच करने की जिम्मेदारी दी है. इसी साल जनवरी में मोदी सरकार ने उन्हें पद्मश्री से नवाजा था.

पिछले साल, आरबीआई ने मैसूर स्थित भारतीय रिजर्व बैंक नोट मुद्रण प्राइवेट लिमिटेड और होशंगाबाद में एसपीएमसीआईएल की सिक्योरिटी पेपर मिल को वॉटरमार्क नमूने डिजाइन करने का निर्देश दिया था. बाद में आरबीआई और एसपीएमसीआईएल ने अपने नमूने जांच के लिए शाहनी को भेजे. गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल में जन्मे टैगोर का नाम दुनियाभर में आदर के साथ लिया जाता है, वहीं एपीजे कलाम देश के महान व्यक्तित्वों में से एक हैं.

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!