जानवरों के अचानक सड़क पर आने से होने वाले एक्सीडेंट को रोकने, हाईवे किनारे 2 मीटर चौड़ी लाइव फेंसिंग लगेगी

भोपाल: हाईवे पर जानवरों के अचानक सड़क पर आ जाने से होने वाले एक्सीडेंट को रोकने और प्रदूषण नियंत्रण के लिए वाॅटर एंड लैंड मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट (वाल्मी) हाईव किनारे लाइव (ग्रीन) फेंसिंग करेगा। यह देश में पहला कॉन्सेप्ट होगा, जिस पर वाल्मी ने प्रपोजल तैयार कर नेशनल हाईवे ऑथोरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) को दिया है।

पूरी तरह प्राकृतिक रूप से तैयार की जाने वाली लाइव या ग्रीन फेंसिंग के माध्यम से सड़क के आसपास के क्षेत्र में तापमान में भी कमी आएगी। इस कॉन्सेप्ट में हाईवे के किनारे 5 मीटर की दूरी पर लाइव फेंसिंग तैयार की जाएगी। इसकी चौड़ाई 2 से 3 मीटर तक हो सकती है। इसकी खासियत यह है कि यह इतनी घनी होगी कि इसे क्रॉस कर जानवर सड़क पर नहीं आ सकेंगे।

जिस रोड पर फेंसिंग होगी, वहां एयर पॉल्यूशन इंडेक्स देखेंगे

जिस रोड पर लाइव फेंसिंग की जाएगी, वहां का एयर पॉल्यूशन इंडेक्स (एपीआई) भी देखा जाएगा। इसके केलकुशन के बाद कार्बन क्रेडिट के तहत पौधे रोपे जाएंगे। इसकी खासियत यह है कि ग्रीन फेंसिंग की लंबाई कितनी भी रखी जा सकती है। जगह के हिसाब से इसकी लंबाई तय की जाएगी। वाल्मी ने इस तरह की टेक्निक का उपयोग कम समय में वन लगाने के लिए किया है। एनएच के साथ स्टेट हाईवे पर भी इसे लगाए जाने की योजना है।

पास-पास रोपेंगे पौधे- 60 सेमी की दूरी पर ऊंचे और घने होने वाले पौधे लगाए जाएंगे

वाल्मी के अधिकारियाें के मुताबिक आमतौर पर दो पौधों के बीच की दूरी 5 मीटर रखी जाती है, लेकिन लाइव फेंसिंग टेक्निक में इसकी दूरी केवल 60 सेमी होगी। पौधे पास-पास रोपे जाएंगे। इसमें 4 तरह से प्लांटेशन होता है। कुछ पौधे ऐसे होते है जो कैनोपी बनाते हैं। यह सबसे ऊंचे होते हैं और घने होते हैं। इन्हीं के साथ कॉम्बिनेशन में 40 से 60 फीट तक की हाइट, फिर 20 से 40 फीट तक की हाइट और 20 फीट से कम ऊंची झाड़ी या पाधै लगाए जाते हैं। ग्रीन फेंसिंग की चौड़ाई दो मीटर रखी जाती है।

इस तकनीक से सड़क की सुंदरता भी बढ़ेगी

रोड साइड होने वाले प्लांटेशन की जगह लाइव फेंसिंग के लिए एनएचएआई को प्रपोजल दिया है। इससे जानवर सड़क पर नहीं आ पाएंगे और सड़क की सुंदरता भी बढ़ेगी। इसमें विभिन्न तरह की ऊंचाई वाले पौधों का चयन किया जाता है, जो तेजी से बढ़ते हैं। अब तक इस टेक्निक पर कहीं भी काम नहीं हुआ है।
डॉ. रवींद्र ठाकुर, एचओडी एग्रीकल्चर, वाल्मी

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!