ग्वालियर स्टेशन पर पेंट्री कारों की चेकिंग हुई

ग्वालियर स्टेशन पर रेलवे अधिकारियों को देख पेंट्रीकार कर्मचारियों ने नहीं खोले गेट, मिली भयंकर गंदगी/

ग्वालियर. ट्रेनों की पेंट्रीकार की चेकिंग करने के लिए प्लेटफॉर्म पर गए रेलवे अधिकारियों को देखकर निजामुद्दीन से एरनाकुलम जा रही मंगला एक्सप्रेस में पेंट्रीकार में तैनात कर्मचारियों ने गेट नहीं खोला तो अधिकारी दूसरे गेट से अंदर गए तो पेंट्रीकार में भयंकर गंदगी मिली। खाना खुला पड़ा था और एक केबिन में सब्जियों के छिलके पड़े थे। अधिकारियों को देखकर कर्मचारियों ने कुछ सामान इधर-उधर कर दिया। कार्रवाई में सीसीआई वाइके मीणा, सीएचआई बलराम मीणा आदि शामिल थे। अधिकारियों ने तीन ट्रेनों की पेंट्रीकार में चेकिंग की।
पूरा ड्रम पेंट्रीकार से स्टेशन पर उतरवाकर जब्त किया
अमृतसर से विशाखपट्टम जा हरी हीराकुंड एक्सप्रेस प्लेटफॉर्म-1 पर दोपहर 1.25 बजे आई इसमें पेंट्रीकार में गंदगी के बीच खाना बनता हुआ मिला। ट्रेन में रेल नीर की जगह मा ब्रांन्ड का पानी रखा था। इन बोतलों को देखा तो एक ड्रम में 75 बोतलें ठंडी कर यात्रियों को बेचने की तैयारी थी। अधिकारियों ने पूरा ड्रम पेंट्रीकार से स्टेशन पर उतरवाकर जब्त कर लिया। मंगला एक्सप्रेस में पेंट्रीकार मैनेजर ने अपने स्टोर में रखे सामान के बीच में से एक अग्निशमन यंत्र निकाला, जिसकी मियाद जुलाई में खत्म हो चुकी थी वहीं तीन-चार और अग्निशमन यंत्र देखे तो कई पर डेट ही नहीं लिखी थी। ऐसा ही हाल हीराकुंड एक्सप्रेस में भी देखने को मिला।
झांसी पर ही पेंट्रीकार कर्मचारियों को चेकिंग की जानकारी दी
झांसी से ग्वालियर आ रही स्वण जयंती एक्सप्रेस में अन्य ट्रेनों के पेंट्रीकार कर्मचारियों ने चेकिंग की जानकारी भेज दी इसलिए ग्वालियर स्टेशन पर आने से पहले इसकी पेंट्रीकार में सफाई कर दी गई और किचन में भी कुछ नहीं बन रहा था। एक कार्टन में कुछ समोसे और एक भगोने में चावल खुले में रखे थे। पेंट्रीकार मैनेजर शिवमंगल ने कहा कि यह यात्रियों के लिए नहीं है/

  • सम्बंधित खबरे

    आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन

    इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…

    Delhi में चुनावी दंगल का आगाज, 5 फरवरी को होगी वोटिंग, 8 को आएंगे नतीजे, आचार संहिता लागू

    दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि दिल्ली में एक चरण में वोट डाले जाएंगे। दिल्ली…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!