आज होगा ओडिशा में नए मंत्रियो का शपथ ग्रहण समारोह

भुवनेश्वर: ओडिशा में राज्य कैबिनेट के सभी मंत्रियों ने इस्तीफा दे दिया है. ओडिशा विधानसभा के स्पीकर सूर्य नारायण पात्रा ने भी अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि रविवार पूर्वाह्न 11:45 बजे नई मंत्रिमंडल को शपथ दिलाई जाएगी. ओडिशा में ऐसा पहली बार हुआ है जब पूरी कैबिनेट ने इस्तीफा दिया हो. बताया जा रहा है कि 2024 के चुनाव की तैयारी के मद्देनजर यह कदम उठाया गया है.

सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से मंत्रियों को निर्देश जारी कर तत्काल उन्हें इस्तीफा सौंपने का निर्देश दिया गया है. सूत्रों ने कहा कि जिसके बाद, स्पीकर सूर्य नारायण पात्रा समेत कई मंत्रियों ने इस्तीफा दे दिया. राज्यपाल गणेशी लाल राजभवन रविवार को सुबह 11 बजकर 45 मिनट पर नए मंत्रियों को शपथ दिलाएंगे. हालांकि, शपथ ग्रहण समारोह के दौरान नए कैबिनेट मंत्रियों को विभाग सौंपे जाने की कोई पुष्टि नहीं हुई है.

मुख्यमंत्री नवीन पटनायक 20 जून से विदेश यात्रा पर जाने वाले हैं. ऐसे में माना जा रहा है कि वह जाने से पहले अपनी कैबिनेट में सुधार करना चाहते हैं. सूत्रों ने बताया कि पटनायक का रोम और दुबई जाने का कार्यक्रम है. इसके अलावा विधानसभा का बजट सत्र भी 22 जून से शुरू होने वाला है. बीजेडी सरकार ने 29 मई को अपने पांचवें कार्यकाल के तीन साल पूरे किए हैं.

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!