ओडिशा में बदलेगा पूरा मंत्रिमंडल, नवीन पटनायक ने मांगा सभी कैबिनेट मंत्रियों का इस्तीफा

भुवनेश्वर:ओडिशा में शनिवार को सभी मंत्रियों ने इस्तीफा दे दिया। दरअसल CM नवीन पटनायक मंत्रिमंडल में फेरबदल करना चाह रहे थे। राज्या का नया मंत्रिमंडल 5 जून को दोपहर 11.45 बजे शपथ ले सकता है। सत्तारुढ़ बीजू जनता दल (BJD) ने पिछले महीने 29 मई को अपने कार्यकाल के तीन साल पूरे किए हैं। इसके बाद से ही अटकलें लगनी शुरू हो गई थीं कि मंत्रिमंडल में बड़ा फेरबदल हो सकता है। कुछ विवादों के चलते सरकार की प्रतिष्ठा पर भी सवाल उठ रहे थे। मंत्रियों ने अपना इस्तीफा डिप्टी स्पीकर को सौंपा। सबसे पहले ओडिशा विधानसभा के अध्यक्ष सूर्य नारायण पात्रो ने अपना इस्तीफा सौंपा। इसके बाद सभी मंत्रियों ने इस्तीफा दे दिया।

ये मंत्री हो सकते हैं बाहर

सूत्रों के मुताबिक उद्योग और ऊर्जा मंत्री कैप्टन दिब्या शंकर मिश्रा को कैबिनेट से बाहर किया जा सकता है। इसके अलावा सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री रघुनंदन दास, योजना एवं अभिसरण, वाणिज्य एवं परिवहन मंत्री पद्मनाभ बेहरा, इस्पात एवं खनन, निर्माण मंत्री प्रफुल्ल कुमार मलिक, कौशल विकास एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री प्रेमानंद नायक का विभाग बदला जा सकता है।

उषा देवी हो सकती हैं विधानसभा अध्यक्ष

इस बीच चिकिटी विधायक उषा देवी को ओडिशा विधानसभा के अध्यक्ष के रूप में सूर्य नारायण पात्रो की जगह लेने के लिए तैयार किए जाने की खबरें हैं। अगर ऐसा होता है तो वह ओडिशा की पहली महिला अध्यक्ष होंगी।ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक 20 जून से विदेश यात्रा पर जाने वाले हैं, ऐसा माना जा रहा है कि वह विदेश जाने से पहले अपने मंत्रालय में बड़ा फेरबदल करना चाहते हैं। सीएम पटनायक का रोम और दुबई जाने का कार्यक्रम है।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!