केंद्र सरकार की योजनाओं को जनता के बीच ले जाएंगे BJP कार्यकर्ता

भोपाल। बीजेपी का प्लान है कि मंडल और बूथ स्तर पर जाकर युवाओं की टोली आम मतदाताओं से संवाद कर केंद्र सरकार की योजनाओं का प्रचार करेगी. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने पीएम मोदी को विकास पुरुष बताया है. सीएम शिवराज ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने देश की सियासत का ट्रेंड बदला है और वह सच्चे विकास के रूप में सामने आए है.

पीएम मोदी की तारीफ : वहीं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने भी मोदी के इन 8 साल के कार्यकाल की जमकर तारीफ की. दूसरी ओर कांग्रेस मोदी सरकार के 8 साल को जनता के साथ धोखा करार दे रही है. पूर्व केंद्रीय मंत्री और मध्यप्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष कमलनाथ ने कहा कि महंगाई और बेरोजगारी के मुद्दे पर नरेंद्र मोदी पूरी तरह फेल रहे हैं.

नगरीय निकाय चुनाव पर फोकस : बता दें कि मध्य प्रदेश में अगले महीने नगरीय निकाय चुनाव हैं, ऐसे में दोनों ही दल मोदी के कार्यकाल के बहाने जनता में अपनी पैठ बनाना चाहते हैं. जहां एक ओर बीजेपी योजनाओं के लाभार्थियों को वोट बैंक में बदलना चाहती है तो वहीं कांग्रेस महंगाई और बेरोजगारी जैसे मुद्दों पर जनता के गुस्से को अपने फेवर में बनाना चाहती है. अब देखना यह है कि वोटर किसकी बात पर भरोसा करेगा.

बीजेपी के पूर्व विधायक विश्वामित्र पाठक की घर वापसी : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल स्थित भाजपा कार्यालय में विश्वामित्र पाठक को दोबारा बीजेपी की सदस्यता दिलाई.पाठक के साथ ही उनके बेटे चार पूर्व जनपद सदस्य और 51 पूर्व सरपंचों ने भी बीजेपी की सदस्यता ली. गौरतलब है कि सिंगरौली के सिहावल से भाजपा के विधायक रहे विश्वामित्र पाठक को 2018 में टिकट नहीं मिल सका था, जिसके चलते उन्होंने भाजपा छोड़ कांग्रेस का हाथ थाम लिया था. 

  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!