UPSC-2021 रिजल्ट:लड़कियों का जलवा कायम; श्रुति शर्मा टॉपर, टॉप-10 में 4 लड़कियों ने मारी बाजी

नई दिल्ली: संघ लोक सेवा आयोग द्वारा सिविल सेवा परीक्षा 2021 का फाइनल रिजल्ट सोमवार को डिक्लेयर किया गया। जिसमें श्रुति शर्मा ने पहली रैंक हासिल की। टॉप करने वाली श्रुति बिजनौर में जन्मी हैं और दिल्ली से हिस्ट्री की पढ़ाई की है। जबकि दूसरी रैंक अंकिता अग्रवाल ने और तीसरी रैंक गामिनी सिंगला के नाम रही। टॉप-10 रैंक होल्डर्स में से 4 लड़कियां रहीं। साल 2021 के रिजल्ट में टॉप 10 में 5 लड़कियां थीं।

685 कैंडिडेट्स का सिलेक्शन, 80 का रिजल्ट प्रोविजनल
संघ लोक सेवा आयोग की रिजल्ट लिस्ट के मुताबिक, 685 कैंडिडेट्स ने परीक्षा पास की है। इनमें से 180 IAS, 37 IFS और 200 IPS के लिए पास हुए हैं। सिविल सेवा परीक्षा पास करने वाले कैंडिडेट्स का सिलेक्शन UPSC ने तीन राउंड- प्रीलिम्स परीक्षा, मेन्स एग्जाम और इंटरव्यू राउंड में उनके प्रदर्शन के आधार पर किया। इनके अलावा 80 उम्मीदवारों की दावेदारी प्रोविजनल है।

26 साल की श्रुति को एग्जाम में पास होने का तो यकीन तो पक्का था लेकिन टॉप रैंक पाकर वे खुद हैरान हैं।

दिल्ली में पढ़ी हैं टॉपर श्रुति
श्रुति ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के सेंट स्टीफंस कॉलेज से पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने पोस्ट ग्रेजुएशन के लिए जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी में (JNU) में एडमिशन लिया।और डिग्री हासिल करने के लिए दिल्ली स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स (डीएसई) में दाखिला लेने के लिए जेएनयू छोड़ दिया। वे अपनी सफलता का श्रेय जामिया मिलिया इस्लामिया आवासीय कोचिंग अकादमी (RCA) को देती हैं। शर्मा के अलावा, 23 अन्य छात्रों ने भी जामिया आरसीए से सिविल सेवा परीक्षा उत्तीर्ण की है।

यह था एग्जाम का ओवर ऑल शेड्यूल
UPSC CSE-2021 प्रारंभिक परीक्षा 10 अक्टूबर 2021 को हुई थी। जिसका रिजल्ट 29 अक्टूबर को जारी हुआ। मेन्स एग्जाम 7 से 16 जनवरी 2022 तक चला था। जिसके रिजल्ट 17 मार्च 2022 को आए थे। इसके बाद तीसरे राउंड इंटरव्यू का दौर 5 अप्रैल को शुरू होकर 26 मई तक चला। इसके बाद 30 मई को फाइनल रिजल्ट डिक्लेयर कर दिया गया।

UPSC थर्ड रैंक होल्डर गामिनी सिंगला
UPSC थर्ड रैंक होल्डर गामिनी सिंगला

ये हैं सिविल सेवा परीक्षा 2021 के टॉपर

  • पहला स्थान – श्रुति शर्मा
  • दूसरा स्थान- अंकिता अग्रवाल
  • तीसरा स्थान – गामिनी सिंगला
  • चौथा स्थान – ऐश्वर्य वर्मा
  • पांचवां स्थान – उत्कर्ष द्विवेदी
  • छठा स्थान – यक्ष चौधरी
  • सातवां स्थान – सम्यक एस जैन
  • आठवां स्थान – इशिता राठी
  • नौवां स्थान – प्रीतम कुमार
  • दसवां स्थान – हरकीरत सिंह रंधावा

इस वेबसाइट पर देखें UPSC CSE Result

  • upsconline.nic.in
  • upsc.gov.in

रिजल्ट देखने के लिए इन 5 स्टेप्स को करें फॉलो

  • स्टेप 1: उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट- upsc.gov.in पर क्लिक करें।
  • स्टेप 2: होम पेज पर मौजूद UPSC CSE फाइनल रिजल्ट 2021 लिंक पर क्लिक करें।
  • स्टेप 3: पीडीएफ पैटर्न में अंतिम परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • स्टेप 4: परिणाम और रोल नंबर की जांच करें और पेज डाउनलोड करें।
  • स्टेप 5: आगे की जरूरत के लिए एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

पिछले साल भी टॉप 10 में 5 लड़कियां थीं शामिल

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2020 में पांच लड़कियों ने बाजी मारी थी। इनमें से जागृति अवस्थी की सेकंड रैंक थी। उन्होंने 1052 अंक हासिल किए थे। तीसरे स्थान पर अंकिता जैन, पांचवें स्थान पर ममता यादव तो 6 नंबर पर मीरा के ने नाम कमाया। वहीं अपाला मिश्रा को 9 वीं रैंक मिली थी।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!