10:55 बजे: शेयर बाजार में जमकर लीवाली के चलते सेंसेक्स 1008 अंकों की छलांग के साथ 55892 के स्तर पर पहुंच गया है। वहीं, निफ्टी भी 296 अंकों की जबरदस्त उछाल के साथ 16648 के स्तर पर है।
Share Market Live Update: 10:55 बजे: शेयर बाजार में जमकर लीवाली के चलते सेंसेक्स 1008 अंकों की छलांग के साथ 55892 के स्तर पर पहुंच गया है। वहीं, निफ्टी भी 296 अंकों की जबरदस्त उछाल के साथ 16648 के स्तर पर है।
9.15 बजे: शेयर बाजार की शुरुआत आज बेहद मजबूती के साथ हुई। बीएसई का 30 स्टॉक्स वाला प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 623 अंकों के फायदे के साथ 55507 के स्तर पर खुला। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 50 भी 175 अंकों की छलांग के साथ आज के दिन के कारोबार की शुरुआत 16527 के स्तर से की।
शुरुआती कारोबार में निफ्टी 181 अंकों की बढ़त के साथ 16534 के स्तर पर है। सेंसेक्स भी 666 अंकों की छलांग के साथ 55551 स्तर पर पहुंच गया है। सेंसेक्स में महिंद्रा एंड महिंद्रा, टेक महिंद्रा, एशियन पेंट्स, रिलायंस, एचडीएफसी बैंक, टीसीएस जैसे प्रमुख स्टॉक्स हरे निशान पर खुले।







