CM राइज स्कूल के शिक्षकों की नहीं लगेगी चुनाव में ड्यूटी, 14 हजार शिक्षकों को बड़ी राहत

भोपाल। एक तरफचुनावी ड्यूटी से बचने के लिए मेडिकल का सहारा लेने वाले शिक्षकों पर कलेक्टर सख्त नज़र आ रहे हैं, तो दूसरी तरफ राज्य सरकार ने चुनिंदा शिक्षकों को चुनाव में ड्यूटी से मुक्त रखा है. इसे लेकर स्कूल शिक्षा विभाग ने आदेश भी जारी कर दिए हैं. ये सुविधा चुनिंदा स्कूल के शिक्षकों को ही मिलेगी. इनमें वे शिक्षक शामिल हैं जो सीएम राइज स्कूलों में पढ़ा रहे हैं.

स्कूल शिक्षा विभाग ने सभी जिला कलेक्टरों को आदेश जारी किए: प्रदेश में त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव व नगरीय निकाय चुनाव को देखते हुए सरकारी शिक्षकों के ग्रीष्मकालीन अवकाश निरस्त किए जा चुके हैं. ऐसे में अधिकांश शिक्षक चुनाव ड्यूटी में ही व्यस्त रहेंगे, सीएम राइज स्कूल भवनों को भी चुनाव कार्य से मुक्त रखा जाएगा. स्कूल शिक्षा विभाग की प्रमुख सचिव रश्मि अरुण शमी ने इस संबंध में सभी जिला कलेक्टरों को आदेश जारी कर दिया है.

14 हजार प्राचार्य व शिक्षकों को राहत: कलेक्टरों को लिखे पत्र में कहा गया है कि सीएम राइज योजना के तहत अभी 275 स्कूल चयनित किए गए हैं. इन स्कूलों को नवीन शैक्षणिक सत्र में प्रारंभ किया जाना है. इसके लिए आवश्यक तैयारियों के कारण चयनित सीएम राइज स्कूलों में पदस्थ शिक्षकों को सभी प्रकार के गैर शैक्षणिक कार्यों से मुक्त रखना सुनिश्चत करें. इसके अलावा इन स्कूल भवनों को भी गैर शिक्षकीय कार्य से मुक्त रखा जाए. सरकार के इस निर्णय के बाद प्रदेश के करीब 14 हजार प्राचार्य व शिक्षकों को पंचायत व नगरीय निकाय चुनाव की ड्यूटी से मुक्ति मिल जाएगी.

शिक्षक संघ ने जताया विरोध: वहीं,शिक्षक संघ का कहना है कि जून के दूसरे सप्ताह में नया शैक्षणिक सत्र शुरू हो जाएगा. इस दौरान चुनाव भी रहेंगे, संघ के अनुसार चुनाव में शिक्षकों की ड्यूटी लगने से शैक्षणिक सत्र प्रभावित होगा.

आंकड़ों पर एक नजर:

सरकारी स्कूलों की संख्या

  • कुल प्राथमिक स्कूल – 83,890
  • कुल माध्यमिक स्कूल – 30,341
  • कुल हाईस्कूल – 4,740
  • कुल हायर सेकंडरी स्कूल – 3,815
  • प्रदेश में कुल शिक्षक – 3.50 लाख
  • कुल स्टूडेंट – 1 करोड़ 10 लाख

मध्य प्रदेश में सीएम राइज स्कूल की संख्या

  • प्रदेश में सीएम राइज स्कूलों की कुल संख्या- 275
  • सीएम राइज स्कूलों में शिक्षकों की संख्या- 13,814
  • सीएम राइज स्कूलों में प्राचार्यों की संख्या- 82
  • सीएम राइज स्कूलों में उप प्राचार्यों की संख्या- 395
  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती के लिए आखिरी मौका! अब तक 2.70 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त

    महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए जारी की गई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिल रही है.…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!