एमपी में सामने आया 100 करोड़ रुपये से अधिक का जीएसटी बिलिंग घोटाला

भोपाल। मध्य प्रदेश के केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर (सीजीएसटी) विभाग ने 100 करोड़ रुपये से अधिक के नकली चालान बनाने और पारित करने में शामिल एक नकली जीएसटी क्रेडिट रैकेट का भंडाफोड़ किया है. ये जानकारी एक अधिकारी ने शनिवार को दी. इनपुट के आधार पर सीजीएसटी विभाग के अधिकारियों ने पुलिस के साथ गुजरात के सूरत से दो लोगों को गिरफ्तार करने का दावा किया है.

500 से अधिक फर्जी फर्मों के मिले दस्तावेज: मामसे से संबंधित अधिकारी ने शनिवार को कहा कि कथित फर्जी रैकेट के प्रमुख संचालक और उसके एक करीबी साथी को 25 मई को छापेमारी के दौरान गिरफ्तार किया गया और उन्हें इंदौर ले जाया गया. उनके कब्जे से 500 से अधिक फर्जी फर्मों के साथ-साथ आपत्तिजनक दस्तावेज, सामग्री, डेटा और कई मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं. इसके अलावा, तलाशी अभियान के दौरान लगभग 300 फर्जी फर्म और लेटर पैड भी बरामद किए गए.

“उन्होंने फर्मों को पंजीकृत करने और लेनदेन कर नकली जीएसटी क्रेडिट बनाने व पारित करने के लिए जाली दस्तावेजों, पते और नकली पहचान का उपयोग किया. वे पारंपरिक बैंकिंग चैनलों से परहेज करते हुए विभिन्न मोबाइल नंबरों से जुड़े मोबाइल डिजिटल वॉलेट खातों के माध्यम से लेनदेन कर रहे थे. वे सरकारी राजस्व को धोखा देने के अलावा पहचान की चोरी में भी शामिल लगते हैं.”

सीजीएसटी और केंद्रीय उत्पाद शुल्क, इंदौर के प्रमुख आयुक्त पार्थ रॉय चौधरी

चौधरी ने आगे कहा कि गिरफ्तार दोनों व्यक्तियों को आगे की जांच के लिए फिलहाल रिमांड पर लिया गया है. 

  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती के लिए आखिरी मौका! अब तक 2.70 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त

    महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए जारी की गई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिल रही है.…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!