रविंद्र भवन में हुआ स्वच्छता सम्मान समारोह, सीएम शिवराज ने ग्रीन सिटी सोसाइटी को दिया स्वच्छता का प्रथम पुरस्कार

भोपाल। शुक्रवार के दिन रविंद्र भवन में नगर निगम द्वारा स्वच्छता सम्मान समारोह आयोजित किया गया. समारोह में सीएम शिवराज ने ग्रीन सिटी सोसाइटी को स्वच्छता के क्षेत्र में प्रथम पुरस्कार देते हुए 5 लाख रुपए से सम्मानित किया. यह पुरुस्कार सोसाइटी के अध्यक्ष शेखर माहेश्वरी के द्वारा प्राप्त किया गया. सोसाइटी को स्वच्छ रखने के लिए मुख्यमंत्री द्वारा प्रमाण पत्र और ट्रॉफी भी प्रदान की गई.

सीएम ने कहा हम भोपाल को सफाई में नंबर 1 बना सकते हैं: रविंद्र भवन में मौजूद शहवासियों, रहवासी संघों, कर्मचारियों, अधिकारियों, व्यापारियों सहित सभी से सीएम शिवराज ने कहा कि, हम यदि एकजुट हो जाएं तो भोपाल को स्वच्छता में नंबर वन बना सकते हैं. शहर में ऐसे बहुत सारे लोग हैं, जो अपने काम के साथ शहर के लिए भी काम कर रहे हैं. मैं उन लोगों का एक साथ दर्शन करना चाहता था इसलिए मैंने यहां सभी को मेहमान के रूप में बुलाया है. इस अवसर पर ग्रीन सिटी सोसाइटी के उपाध्यक्ष अशोक गुप्ता, सहसचिव विनोद गुप्ता, श्री दास गुप्ता, सुधीर सहगल, कोषाध्यक्ष राजीव अग्रवाल, रवि माथुर, मनमोहन दमानी, सहसचिव क्रांति प्रभा शर्मा, नवीन चौबे, राकेश जाटव, हरीश मिश्रा उपस्थित थे.

bhopal Cleanliness Award Ceremony
भोपाल स्वच्छता सम्मान समारोह
bhopal Cleanliness Award Ceremony
भोपाल स्वच्छता सम्मान समारोह

जनप्रतिनिधि, अधिकारी कर्मचारी रहे उपस्थित: कार्यक्रम में जिले के प्रभारी मंत्री भूपेंद्र सिंह, चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग, विधायक कृष्णा गौर, पूर्व महापौर आलोक शर्मा, जिलाध्यक्ष सुमित पचौरी, पूर्व निगम अध्यक्ष सुरजीत सिंह चौहान मंच पर मौजूद थे. इनके अलावा कलेक्टर अविनाश लवानिया, निगम कमिश्नर केवीएस चौधरी कोलसानी, एमपी सिंह समेत अधिकारी भी मौजूद रहे. बता दें कि भोपाल को स्वच्छता सर्वेक्षण में अच्छी रैंकिंग लाने और लोगों को स्वच्छता के लिए प्रेरित करने के मकसद से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने यह घोषणा 6 अप्रैल को स्वच्छता संवाद कार्यक्रम के दौरान की थी.

  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती के लिए आखिरी मौका! अब तक 2.70 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त

    महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए जारी की गई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिल रही है.…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!