वन नेशन-वन हेल्थ सिस्टम कार्यक्रम में शामिल होंगे महामहिम, जानें पूरा कार्यक्रम

भोपाल। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद शनिवार को दो कार्यक्रमों में शामिल हो रहे हैं. सुबह 11:00 बजे मिंटो हॉल में आरोग्य भारती के कार्यक्रम में शामिल होंगे, जहां वन नेशन-वन हेल्थ सिस्टम इज द नीड ऑफ ऑवर कार्यक्रम में शामिल होंगे. शाम को हड्डी और स्वांस रोग के उत्कृष्ट संस्थानों का भूमि पूजन करेंगे. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद पूर्वाह्न 10:35 बजे राजभवन से रवाना होकर पूर्वाह्न 10:50 कुशाभाऊ ठाकरे इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर पहुँचेंगे. कुशाभाऊ ठाकरे इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में 11 बजे से 12:00 बजे तक वहाँ ‘वन नेशन-वन हेल्थ सिस्टम इज द नीड ऑफ ऑवर’ कार्यक्रम में शामिल होंगे. राष्ट्रपति कोविंद मध्याह्न 12:00 बजे कार्यक्रम स्थल से राजभवन के लिए प्रस्थान करेंगे. दोपहर 12:15 बजे राजभवन पहुँचकर दोपहर का भोजन एवं विश्राम करेंगे.

जिलों में अस्पतालों की आधारशिला रखेंगे: राष्ट्रपित कोविंद अपराह्न 4:50 बजे राजभवन से मोतीलाल नेहरू स्टेडियम के लिए प्रस्थान करेंगे. कोविंद अपरान्ह 5:00 से 6:00 बजे तक मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के नवीन स्वास्थ्य संस्था भवनों का भूमि-पूजन करेंगे. वे हड्‌डी रोग और श्वास रोग के उत्कृष्ट संस्थान का भूमिपूजन करेंगे. प्रदेश के अलग-अलग जिलों में 86 अस्पतालों की आधारशिला रखेंगे. सभी जिले वर्चुअली इस कार्यक्रम से जुड़ेंगे.

रविवार को उज्जैन जाएंगे रामनाथ कोविंद: राष्ट्रपति कोविंद कार्यक्रम स्थल से सायंकाल 6:00 बजे प्रस्थान कर सायंकाल 6.10 बजे राजभवन पहुँचेंगे. इसके बाद का समय आरक्षित रहेगा. राष्ट्रपति कोविंद 29 मई रविवार को पूर्वाह्न 8:00 बजे राजभवन से भोपाल विमानतल के लिए प्रस्थान कर पूर्वाह्न 8:20 बजे विमानतल पहुँचेंगे. पूर्वाह्न 8:20 से 8:30 बजे तक का समय आरक्षित रहेगा. राष्ट्रपति कोविंद पूर्वाह्न 8:30 बजे विमान से उज्जैन के लिए प्रस्थान करेंगे.

  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती के लिए आखिरी मौका! अब तक 2.70 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त

    महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए जारी की गई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिल रही है.…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!