गुजरात से फिर पकड़ाई करोड़ों की ड्रग्स

नई दिल्ली । गुजरात से ड्रग्स का मिलना बदस्तूर जारी है।  राजस्व खुफिया निदेशालय – डीआरआई  ने गुजरात के बंदरगाह से 52 किलोग्राम कोकीन बरामद की है, जिसकी कीमत अंतरराष्ट्रीय अवैध बाजार में 500 करोड़ रुपये से अधिक है। ये खेप ईरान के मुंद्रा बंदरगाह से नमक बताकर लाई गयी थी।  डीआरआई के अधिकारियों को  ईरान से आयात की जा रही कुछ खेपों में नशीली दवाओं के होने की आशंका थी। ऐसे नशीली दवाओं पर रोक के लिए, डीआरआई द्वारा “ऑपेरशन नमकीन” शुरू किया गया था। ईरान के मुंद्रा बंदरगाह से आई खेप में 25 मीट्रिक टन के वजन वाले सामान्य नमक के 1000 बैग होने की घोषणा की गई थी। इस खेप की जांच 24 से 26 मई तक की गई।
जांच के दौरान कुछ बैग संदिग्ध पाए गए। इन बैगों में पाउडर के रूप में एक खास गंध वाला पदार्थ पाया गया। उन संदिग्ध बैगों से नमूने लिए गए और गुजरात सरकार के फोरेंसिक विज्ञान निदेशालय के अधिकारियों द्वारा परीक्षण किया गया, जिन्होंने इन नमूनों में कोकीन की मौजूदगी की सूचना दी। डीआरआई ने अब तक 52 किलो कोकीन बरामद किया है। एनडीपीएस अधिनियम, 1985 के प्रावधानों के तहत जांच और जब्ती की कार्यवाही जारी है। उक्त आयात खेप में शामिल विभिन्न व्यक्तियों की भूमिका की भी डीआरआई द्वारा जांच की जा रही है।
साल 2021-22 में डीआरआई ने देश भर से  321 किलोग्राम कोकीन जब्त की थी, जिसकी अंतरराष्ट्रीय अवैध बाजार में कीमत 3200 करोड़ रु। है। पिछले एक महीने में, डीआरआई ने कुछ महत्वपूर्ण मामले दर्ज किए हैं, जिनमें कांडला बंदरगाह पर जिप्सम पाउडर की आयात हुई खेप से 205 किलोग्राम हेरोइन, पिपावाव बंदरगाह पर 395 किलोग्राम हेरोइन, दिल्ली एयरपोर्ट के एयर कार्गो काम्प्लेक्स  62 किलोग्राम हेरोइन,लक्षदीप द्वीप समूह के तट पर (भारतीय तटरक्षक बल के साथ एक संयुक्त अभियान में) 218 किलो हेरोइन बरामद हुई है।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!