मां ने कहा था-बेटी को पढ़ाना, उसका ख्याल रखना.

रायपुर : कैंसर से लड़ रही एक मां ने अंतिम दिनों में पति से कहा था कुंती को पढ़ाना, उसका ख्याल रखना। अपनी बेटी को पढ़ाने की मां की अंतिम इच्छा पूरी हो रही है और पिता अपनी बेटी को पढ़ा रहे है। पिता की इस कोशिश में शासन का भी पूरा साथ मिला है। शहीद महेंद्र कर्मा तेंदूपत्ता सामाजिक सुरक्षा बीमा योजना के अंतर्गत परिवार को दो लाख रुपये मिले और इस पैसे ने कठिन समय में परिवार को सहारा दिया। योजना से मिले कुछ पैसे कुंती के पिता नोहरु ने उसकी पढ़ाई के लिए बचा के रखे है और कुछ पैसों से उधार चुकाया है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज बकावंड में भेंट-मुलाकात के दौरान नोहरु पटेल ने तेंदूपत्ता संग्रहको के लिए चलाई जा रही इस योजना के लिए धन्यवाद दिया। दरअसल राजनगर के रहने वाले नोहरू पटेल की पत्नी की एक साल पहले स्तन कैंसर से मृत्यु हुई थी। नोहरु की पत्नी  ने मरने से पहले उससे कहा था कि वह अपनी बेटी कुंती का ख्याल रखे और उसे पढ़ाए।

खेती-बाड़ी और वनोपज संग्रहण कर जीवनयापन करने वाले नोहरु के लिए पत्नी का असमय जाना बड़ा संकट था। इस मुश्किल समय में नोहरु को सहारा मिला तेंदूपत्ता संग्रहको के लिए चलाई जा रही शहीद महेंद्र कर्मा तेंदूपत्ता सामाजिक सुरक्षा बीमा योजना का। योजना से नोहरु को दो लाख मिले और इससे वह अपने दिवंगत पत्नी की अंतिम इच्छा पूरी कर पा रहे है।

वनांचल में रहने वाले नोहरू जैसे लाखों लोग आजीविका के लिए तेंदू पत्ता संग्रहण का काम करते है।  इसी हरे सोने के संग्राहकों के लिए शासन कई योजनाएं संचलित कर रही है। ऐसी ही एक योजना है शहीद महेंद्र कर्मा तेंदूपत्ता सामाजिक सुरक्षा बीमा योजना, जिसके अंतर्गत तेंदूपत्ता मुखिया की सामान्य मृत्यु में 2 लाख और दुर्घटना के कारण मृत्यु से 4 लाख रूपये प्रदाय किया जाता है।

  • सम्बंधित खबरे

    मौसम विभाग ने जताई संभावना,झमाझम बारिश से भीगेगा पूरा छत्तीसगढ़ अगले 5 दिन

    रायपुर. छत्तीसगढ़ में मानसून पूरी तरह से एक्टिव है. प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश हो रही है. अगले 5 दिनों तक अधिकतर क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश और कुछ…

    छत्तीसगढ़-पहलगाम हमले में मारे गए दिनेश का अंतिम संस्कार:बेटे शौर्य ने दी मुखाग्नि, पत्नी बेहोश हुईं, पाकिस्तानी झंडे पर थूक रहे लोग

    जम्मू कश्मीर के पहलगाम में मारे गए छत्तीसगढ़ के कारोबारी दिनेश मिरानिया का रायपुर में अंतिम संस्कार किया गया। कारोबारी के बेटे शौर्य ने मुखाग्नि दी है। अंतिम यात्रा में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!