जीतू पटवारी का बड़ा बयान, राजनीतिक अप्राकृतिक कृत्य करने वाले अपराधियों का असर

इंदौर। गुना में सिंधिया समर्थक पंचायत मंत्री महेंद्र सिसोदिया और गुना सांसद केपी यादव के बीच जारी तीखी बयानबाजी पर कांग्रेस नेता जीतू पटवारी ने बड़ा बयान दिया है. इंदौर में पटवारी ने इस पूरे विवाद को कांग्रेस की चुनी हुई सरकार गिराने वाली भाजपा का अप्राकृतिक कृत्य बताया. उन्होंने कहा जिस भाजपा ने राजनीतिक अप्राकृतिक कृत्य करते हुए जो चुनी हुई सरकार गिराई थी, उसे गिराने वाले अपराधी कहीं ना कहीं अपना असर जरूर दिखाएंगे.

बयान पर घमासान: इस बयान से भाजपा में भी अब तीखी प्रतिक्रिया होने के आसार हैं. जीतू पटवारी ने केपी यादव का समर्थन करते हुए कहा, पूरे घटनाक्रम पर सांसद केपी यादव ने कुछ भी गलत नहीं कहा है. उन्होंने कहा जिस तरह से ग्रामीण विकास मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया ने प्रधानमंत्री की तुलना अकबर से कर दी और सिंधिया के हार जाने पर इसे भाजपा कार्यकर्ताओं की गलती बता दिया. यह निश्चित ही आपत्तिजनक है, ऐसा यदि महेंद्र सिंह सिसोदिया मंत्री रहते हुए भी कह रहे हैं तो आश्चर्य करने वाला है.

सिंधिया को लेकर विवाद: विवाद की शुरुआत महेंद्र सिंह सिसोदिया के सार्वजनिक मंच से दिए बयान से हुई. जिसमें उन्होंने ज्योतिरादित्य सिंधिया के सामने ही कहा था कि गुना की जनता से गलती हो गई, हमें माफ कर दीजिए. ऐसा उन्होंने सिंधिया के पिछले लोकसभा चुनाव में हार होने के कारण दिया था. इसके बाद स्थानीय सांसद के पी यादव ने इस बयान पर कहा कि, यदि जनता से गलती हो गई तो क्या गुना की जनता को कांग्रेस को वोट देने चाहिए थे.

अकबर से की पीएम मोदी की तुलना: केपी यादव ने कहा, गुना से भाजपा को जिताने वाली जनता हमारे लिए भगवान तुल्य है. इसके बाद के पी यादव ने प्रेस से चर्चा के दौरान कहा था कि 2020 में भाजपा ने जिन लोगों को पार्टी में शामिल करके गलती की है वही मंत्री अब क्षेत्र की जनता को अपमानित कर रहे हैं. जब जनता ने उन्हें 50000 वोटों से जिताया था, तब जनता से गलती नहीं हुई थी. इसके बाद महेंद्र सिंह सिसोदिया ने हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तुलना अकबर से करते हुए सिंधिया को अकबर के नौ रत्नों में से एक दर्शाया था. इसके बाद के पी यादव ने अपने बयान में कहा था कि जो लोग बार-बार इस तरह के बयानबाजी कर रहे हैं, वह मूर्ख हैं. जो बार बार गलती करें तो उन्हें रोकना जरूरी होता है.

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!