पूर्णियाः बिहार के पूर्णिया में जलालगढ़ थाना क्षेत्र के फोरलेन पर भीषण सड़क हादसा हुआ है. एनएच 57 पर पाइप से लदा एक ट्रक पलट गया. ट्रक पर सवार लगभग 8 लोगों की इस हादसे में मौत हो गई, जबकि कई लोग बुरी तरह घायल हैं. बताया जाता है कि ट्रक पर लगभग 12 लोग सवार थे. घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमोर्टम के लिए भेज दिया है.
पूर्णिया में पाइप से लदा ट्रक पलटा: सड़क हादसे की जानकारी मिलते ही स्थानीय थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घायलों को इलाज के अस्पताल में भर्ती कराया. साथ ही शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया. अभी यह पता नहीं चल पाया है कि ट्रक कहां से आ रहा था और कहां जा रहा था. वहीं, ट्रक ड्राइवर घटना के बाद से फरार बताया जा रहा है.
सड़क हादसे में 8 लोगों की हुई मौत: घटना के संदर्भ में स्थानीय लोग बताते हैं कि पाइप से लदा ट्रक काफी तेज गति से जा रहा था. अनुमान लगाया जा रहा है कि ड्राइवर को नींद आ गई होगी, जिस वजह से यह घटना घटी है. ट्रक पर सवार सभी लोग मजदूर क्लास के लग रहे हैं. लोगों का कहना है कि हादसा ड्राइवर की लापरवाही की वजह से हुआ है.









