PM मोदी टोक्यो में आईपीईएफ के उद्घाटन कार्यक्रम में होंगे शामिल

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज टोक्यो में एक कार्यक्रम में शामिल होंगे, जहां अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन अपनी महत्वाकांक्षी हिंद-प्रशांत आर्थिक रूपरेखा (आईपीईएफ) का शुभारंभ करेंगे. आईपीईएफ एक पहल है, जिसका उद्देश्य समान विचार वाले देशों के बीच हरित ऊर्जा, आपूर्ति शृंखला और डिजिटल कारोबार के क्षेत्र में आपसी सहयोग को और अधिक मजबूत करना है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार की शाम दो-दिवसीय यात्रा पर जापान के लिए रवाना हुए थे. वह टोक्यो पहुंच चुके हैं, जहां वह 24 मई को क्वाड नेताओं के एक शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे, जो प्रभावशाली समूह के सदस्य देशों के बीच सहयोग को और मजबूत बनाने तथा हिंद-प्रशांत क्षेत्र से संबंधित घटनाक्रम पर चर्चा करने पर केंद्रित है. प्रधानमंत्री कॉर्पोरेट जगत के कई प्रमुख दिग्गजों के साथ अलग-अलग बैठकें करेंगे, जिनमें एनईसी कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष नोबुहिरो एंडो, यूनीक्लो के अध्यक्ष तदाशी यानाई, सुजुकी मोटर कॉर्पोरेशन के सलाहकार ओसामु सुजुकी और सॉफ्टबैंक ग्रुप कॉर्पोरेशन बोर्ड के निदेशक मासायोशी सोन शामिल हैं.

शिखर सम्मेलन कल : राष्ट्रपति बाइडेन द्वारा आईपीईएफ की शुरुआत से यह संकेत मिलने की उम्मीद है कि अमेरिका हिंद-प्रशांत क्षेत्र में कारोबार पर चीन की आक्रामक रणनीति का मुकाबला करने के लिए एक मजबूत आर्थिक नीति को आगे बढ़ाने पर केंद्रित है. टोक्यो में 24 मई को होने वाले शिखर सम्मेलन में मोदी के अलावा अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन, जापानी प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा और ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीस शामिल होंगे. शिखर सम्मेलन से इतर मोदी बाइडेन, किशिदा और अल्बनीज के साथ अलग-अलग द्विपक्षीय बैठकें भी करेंगे.

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!