स्पुतिनक लाइट को सभी के लिए बूस्टर खुराक के रूप में देने की अनुमति मांगेगी डॉ. रेड्डीज लैब

डॉ. रेड्डीज लैबोरेटरीज अपने एक खुराक में दिए जाने वाले स्पुतनिक लाइट टीके को सभी को बूस्टर खुराक के रूप में देने की अनुमति लेने के लिहाज से जून के आखिर में या जुलाई शुरुआत में औषधि नियामक के पास जाने पर विचार कर रही है. कंपनी ने गुरुवार को यह बात कही. डॉ. रेड्डीज के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सक्रिय फार्मास्युटिकल अवयव और सेवाएं), दीपक सप्रा ने संवाददाताओं से कहा कि कंपनी ने इस समय अपने स्पुतनिक एम टीके, जो 12 से 17 साल के बच्चों के लिए है उसके बारे में विचार छोड़कर, स्पुतनिक लाइट को प्राथमिकता दे रही है, जिसकी कीमत पर पुनर्विचार किया जा रहा है.

उन्होंने कहा, ‘फिलहाल हम स्पुतनिक लाइट के लिए यूनिवर्सल बूस्टर के तौर पर क्लीनिकल परीक्षण कर रहे हैं जिसका मतलब है कि यदि हमारे क्लीनिकल परीक्षण के परिणाम अनुकूल रहे तो किसी व्यक्ति ने कोविशील्ड या कोवैक्सीन कोई भी टीका लिया हो, वह यूनिवर्सल बूस्टर के तौर पर स्पुतनिक लाइट की खुराक लगवा सकता है.’ भारत के औषधि महानियंत्रक (डीसीजीआई) ने फरवरी में एक खुराक वाले स्पुतनिक लाइट टीके को भारत में आपात स्थिति में सीमित उपयोग के लिए मंजूरी दे दी थी.

डॉ. रेड्डीज ने सितंबर 2020 में स्पुतनिक वी के क्लीनिकल परीक्षण के लिए और भारत में इसके वितरण के लिए रशियन डायरेक्ट इन्वेस्टमेंट फंड (आरडीआईएफ) के साथ साझेदारी की थी. अगस्त 2021 में डीसीजीआई ने दो खुराक वाले स्पुतनिक वी टीके को भारत में आपात स्थिति में सीमित उपयोग के लिए मंजूरी दे दी थी. सप्रा ने बताया कि कंपनी ने अब तक भारत में स्पुतनिक वी टीके की 12 लाख खुराक बेची हैं.

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!