लालू यादव के 17 ठिकानों पर CBI का छापा, RRB से जुड़ा है मामला

पटना: केन्द्रीय जांच एजेंसी सीबीआई ने लालू यादव से जुड़े 17 ठिकानों पर छापेमारी की है. बताया जा रहा है कि लालू यादव, उनकी पत्नी राबड़ी देवी और बेटी मीसा भारती के पटना, गोपालगंज और दिल्ली स्थित जगहों पर ये छापेमारी की जा रही है. सीबीआई ने शुक्रवार सुबह एक साथ यह कार्रवाई शुरू की. सीबीआई ने ये कार्रवाई भ्रष्टाचार से जुड़े मामले में की है.

राबड़ी आवास पहुंची सीबीआई की टीम : पटना के 10 सर्कुलर रोड स्थित राबड़ी देवी के आवास पर भी छापेमारी जारी है. आवास के अंदर सीबीआई के अफसर कार्रवाई कर रहे हैं. बताया जाता है कि 7 सदस्यीय टीम इस कार्रवाई में शामिल है. इसमें पुरुष और महिला दोनों अधिकारी शामिल हैं. अंदर किसी को भी जाने से रोक दिया गया है. ये रेड सुबह से जारी है.

रेल मंत्री रहते घोटाला करने का आरोप : जानकारी के मुताबिक, यह मामला भर्ती घोटाले से जुड़ा है. आरोप है कि नौकरी लगवाने के बदले में जमीन और प्लॉट लिए गए थे. सीबीआई ने इस मामले में जांच के बाद लालू और उनकी बेटी के खिलाफ मामला दर्ज किया था. खबरों की मानें तो लालू यादव के अलावा, उनके परिवार के सदस्यों को भी नये मामले में आरोपी बनाया गया है. बता दें कि साल 2004 से साल 2009 के बीच लालू रेलमंत्री थे.

कहां-कहां हो रही है छापेमारी : जानकारी के अनुसार, पटना, गोपालगंज, दिल्ली, मध्यप्रदेश के भोपाल में छापेमारी हो रही है. मीसा भारती के आवास पर भी छापेमारी चल रही है. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव फिलहाल पटना में नहीं हैं. तेज प्रताप यादव और राबड़ी देवी यहां हैं. इस बीच, लालू प्रसाद यादव के ठिकानों पर छापेमारी को लेकर अधिकारियों ने बताया है कि जांच एजेंसी ने दिल्ली व बिहार में 17 स्थानों पर छापे मारे. उन्होंने बताया कि यह कथित घोटाला तब का है जब लालू प्रसाद यादव संयुक्त प्रगतिशील सरकार यानी यूपीए सरकार में रेल मंत्री थे.

लालू के पैतृक आवास पर छापेमारी : जानकारी के अनुसार गोपालगंज के लिए भी सीबीआई की टीम रवाना हो गयी है. राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के पैतृक गांव फुलवरिया में सीबीआई की टीम छापेमारी करेगी. सिवान से टीम रवाना हो चुकी है. थोड़ी देर में टीम फुलवरिया पहुंचेगी.

लालू यादव से हो रही पूछताछ : दिल्ली से जो जानकारी सामने आ रही है उसके अनुसार लालू यादव से सीबीआई की टीम पूछताछ कर रही है. बता दें कि चारा घोटाला के मामले में बेल मिलने के बाद फिलहाल आरजेडी सुप्रीमो दिल्ली में अपनी बेटी और राज्यसभा सांसद मीसा भारती के आवास पर डाक्टरों की निगरानी में स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं.

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!