ग्वालियर में 1000 बाइक सवार करेंगे सिंधिया की अगवानी, BJP-BSP के 15 सरपंच होंगे शामिल

ग्वालियर। पिछले  दौरे में अपनी ताकत का अहसास करा चुके पूर्व केन्द्रीय मंत्री और कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थक एक बार फिर उनके जोरदार स्वागत की तैयारी में हैं। करीब एक हजार बाइक सवार सिंधिया की अगवानी करेंगे। कांग्रेस का दावा है कि कल हस्तिनापुर के कार्यक्रम में सिंधिया की मौजूदगी में BJP और BSP के 15 सरपंच कांग्रेस की सदस्यता लेंगे। 

लम्बे अन्तराल के बाद एक बार फिर से अपने कर्म क्षेत्र ग्वालियर चम्बल संभाग में सक्रियता बढ़ा रहे पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवं कांग्रेस महासचिव एक बार कल ग्वालियर पहुँच रहे हैं। वे इंदौर इंटरसिटी। से 16 सितम्बर को सुबह 7:45 बजे ग्वालियर पहुंचेंगे। कांग्रेस जिला अध्यक्ष डॉ देवेन्द्र शर्मा ने कार्यकर्ताओं से उनके जोरदार स्वागत की अपील की है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार श्री सिंधिया शहर में कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। वे केन्द्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के घर पहुंचकर उनकी माँ के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने भी पहुंचेंगे। दिन में करीब 2:30 बजे श्री सिंधिया हस्तिनापुर पहुंचेंगे। यहाँ वे कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे और स्थानीय लोगों से जनसंपर्क करेंगे। कार्यक्रम संयोजक पूर्व विधायक रामवरण सिंह गुर्जर के मुताबिक क्षेत्र में सिंधिया का स्वागत एक हजार बाइक सवार करेंगे। उन्होंने दावा किया सिंधिया की मौजूदगी में यहाँ BJP और BSP के 15 सरपंच कांग्रेस की सदस्यता लेंगे। 

दिग्गी समर्थक साहब सिंह भी करेंगे स्वागत

ग्वालियर ग्रामीण क्षेत्र के सक्रिय कांग्रेस नेता साहब सिंह गुर्जर भी अपने समर्थकों के साथ सिंधिया का  जोरदार स्वागत करेंगे। गौरतलब है कि विधानसभा चुनाव के दौरान साहब सिंह को टिकट नहीं मिला था और उन्होंने सिंधिया को जिम्मेदार बताते हुए कांग्रेस छोड़ दी थी । साहब सिंह ने  BSP के टिकट पर ग्वालियर ग्रामीण से चुनाव लड़ा था लेकिन चुनाव हार गए थे। फिर लोकसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस में वापस आ गए थे। लेकिन उन्होंने ये वापसी सिंधिया की जगह  दिग्विजय सिंह की मौजूदगी में की थी। सिंधिया के स्वागत  के सवाल पर साहब सिंह का कहना है कि वे हमारे नेता है चूँकि हस्तिनापुर मेरा क्षेत्र है इसलिए उनका स्वागत करना मेरा अधिकार बनता है।

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!