पंजाब की जेलों में वीआईपी सेल खत्म : भगवंत मान

चंडीगढ़: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान एक्शन के मूड में हैं. जिसके चलते वह कई बड़े फैसले ले रहे हैं. सीएम भगवंत मान ने जेलों में VIP कल्चर को खत्म करने का फैसला लिया है. भगवंत मान सरकार के नए आदेश के तहत अब पंजाब की जेलों में वीआईपी सेल पूरी तरह से खत्म कर दिए गए हैं. इससे पहले सीएम मान ने कई वरिष्ठ नेताओं की सुरक्षा में कटौती की थी कुछ नेताओं की सुरक्षा वापस ले ली थी. इनमें शिरोमणि अकाली दल, कांग्रेस और भाजपा के कई नेताओं के नाम शामिल थे.

मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली सरकार ने वीआईपी सुरक्षा में कटौती करते हुए पंजाब के आठ नेताओं की सुरक्षा में कटौती की थी. इन नेताओं में सांसद हरसिमरत कौर बादल, पूर्व मुख्यमंत्री राजिंदर कौर भट्टल और पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सुनील जाखड़ शामिल हैं. सुरक्षा कम करने के बाद, 127 पुलिस कर्मियों और नौ पायलट वाहनों को वापस ले लिया गया. मान सरकार का कहना है कि जनता की सुरक्षा के लिए अब इन पुलिसकर्मियों को वापस थाने में तैनात किया जाएगा.

पंजाब की जेलों में कई अनियमितताएं सामने आई थीं. गोइंदवाल साहिब स्थित जेल में एक पुलिसकर्मी को नशा सप्लाई करते हुए पकड़ा गया था. वह डरवियर में छिपाकर नशीले पदार्थ ले जा रहा था . ऐसी घटनाओं को देखते हुए भगवंत मान सरकार ने ये कदम उठाया है.

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!