मुंडका अग्निकांड: CM केजरीवाल का बड़ा एलान, मृतकों के परिजनों को देंगे 10-10 लाख रुपये का मुआवजा

नई दिल्ली: मुंडका में एक इमारत में आग लगने से 27 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. इसके अलावा करीब-करीब 29 लोगों के लापता होने की खबर भी सामने आई है. मौके पर फिलहाल राहत कार्य जारी है. इसी बीच दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल हालात का जायजा लेने घटना स्थल पर पहुंचे हैं. उनके साथ उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और मंत्री सत्येंद्र जैन भी मौजूद हैं.

मुंडका हादसे में दिल्ली सरकार ने मृतकों के लिए बड़ा एलान किया है, दिल्ली सरकार ने मुंडका हादसे में मृतक के परिजनों को 10-10 लाख रुपये का मुआवजा देने को बात कही है, साथ ही जो लोग हादसे में घायल हुए हैं उन्हें 50-50 हजार रुपये का मुआवजा देने का भी एलान किया है. वहीं मामले में मजिस्ट्रेट जांच के ऑर्डर भी दे दिए गए हैं. बताया गया कि घटना में बॉडी काफी क्षत-विक्षत हो गईं हैं, पहचान कर पाना मुश्किल है. ऐसे में एफएसएल के जरिए डीएनए की जांच करेंगे, ताकि पता चले कि कौन सी बॉडी किस परिवार की है.

दिल्ली मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा कि मैं अभी आधिकारिक तौर पर कहने की स्थिति में नहीं हूं, जब तक डीएनए की जांच नहीं हो जाती. मजिस्ट्रेट जांच के बाद नतीजे आएंगे, यदि कोई ऑफिसर, कोई एजेंसी जिम्मेदार होगी, तभी निर्णय लेंगे. किसी को भी नहीं बक्शेंगे. बताया कि मुंडका अग्निकांड मामले में दो भाइयों को गिरफ्तार कर लिया गया है, उन्होंने कहा कि जांच में जो भी दोषी हैं, उन्हें नहीं छोड़ा जाएगा.

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!