मुंडका अग्निकांड में 27 की मौत, 12 घायल, राहत बचाव कार्य जारी

नई दिल्ली : दिल्ली के मुंडका इलाके में तीन मंजिला गोदाम में लगी आग में अब तक 27 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 12 लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं. शवों को संजय गांधी अस्पताल पहुंचाया गया है. साथ ही घायल लोगों का इलाज भी संजय गांधी अस्पताल में जारी है. मौके परआग बुझाने और लोगों को निकालने का काम जारी है.

हादसे के बाद से ही पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल है. संजय गांधी अस्पताल में सभी मृतकों के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है. मेट्रो पिलर संख्या 544 के पास रोहतक रोड पर 500 वर्ग गज में तीन मंजिला इमारत में सीसीटीवी कैमरे एवं राउटर बनाने वाली कम्पनी और दूसरी फर्मों के ऑफिस हैं. जिसमें शुक्रवार शाम 4.35 बजे इमारत की पहली मंजिल से तेजी से धुआं निकलने लगा. फिर धुआं पूरी इमारत में भर गया.

आनन-फानन में राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया. राहत एवं बचाव टीम ने 60 लोगों को निकाला है. मौके पर पुलिस, दमकल, डीडीएमए एवं कैट्स की टीम लगी हुई है. बचाव दल ने इमारत के शीशे तोड़े और पहली मंजिल पर जमा लोगों को निकाल लिया है.

शुरुआती दौर में इस हादसे में दमकल कर्मियों ने एक महिला की मौत की पुष्टि की थी. अब यह आंकड़ा बढ़कर 27 तक पहुंच गया है. जबकि 12 लोग गंभीर रूप से घायल हैं. फिलहाल राहत एवं बचाव कार्य जारी है. वहीं इस घटना पर दिल्ली सरकार के मंत्री सतेन्द्र जैन ने दुख जताया है.

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!