भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा के काफिले पर स्याही-टमाटर से हमला

पुरी (ओडिशा) : बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा के काफिले पर बुधवार को पुरी के झदेश्वरी चौक के पास कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्याही फेकी. जानकारी के अनुसार, कांग्रेस के स्टूडेंट विंग के कार्यकर्ताओं ने संबित पात्रा पर उस समय स्याही फेकी, जब वह जगन्नाथ पुरी जा रहे थे. पात्रा यहां पुरी श्रीमंदिर हेरिटेज कॉरिडोर परियोजना के तहत चल रहे निर्माण के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराने आए थे.

बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा बुधवार पुरी पहुंचे. यहां उन्होंने ओडिशा की बीजद सरकार को निशाना बनाते हुए राज्य की समृद्ध विरासत को नष्ट करने का आरोप लगाया. तीर्थ नगरी में भगवान जगन्नाथ की पूजा-अर्चना के बाद भाजपा नेता ने कहा कि मैं भगवान जगन्नाथ के सामने ओडिशा सरकार और सांसद पिनाकी मिश्रा को भी सदबुद्धि देने के लिए प्रार्थना करता हूं. इस सरकार ने हमारी विरासत को नष्ट कर दिया है. उन्होंने कहा कि भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण की रिपोर्ट चौंकाने वाली है. मैं अब और चुप नहीं रहने वाला. मैं राज्य सरकार से पूछना चाहता हूं कि वह सक्षम अधिकारियों की ओर से निर्धारित नियमों का उल्लंघन क्यों कर रही है. जब संबित पात्रा मीडिया पुरी जा रहे थे तभी रास्ते में कांग्रेस कार्यकर्ताओं उनके काफिले पर काली स्याही फेंकी. घटना बुधवार को पुरी के झदेश्वरी चौक के पास की है.

इस बीच, पुरी एसडीजेएम कोर्ट ने श्रीमंदिर परिक्रमा परियोजना को लेकर वकीलों द्वारा दायर एक याचिका पर सुनवाई के बाद सिंघद्वार पुलिस को जिला कलेक्टर, ओडिशा ब्रिज एंड कंस्ट्रक्शन कॉरपोरेशन (ओबीसीसी) और टाटा प्रोजेक्ट्स के खिलाफ मामला दर्ज करने का निर्देश दिया है.

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!