आसानी तूफान के असर से छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश

रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी समेत प्रदेश के अधिकांश शहरों में बीते 1 सप्ताह से बदली बारिश और अंधड़ चल रही है. जिससे गर्मी से कुछ राहत मिली है. अधिकतम तापमान में विशेष परिवर्तन देखने को नहीं मिल रहा है. अधिकांश जगहों पर अधिकतम तापमान 38 से 40 डिग्री के आसपास बना हुआ है. कुछ जगहों पर इससे ऊपर अधिकतम तापमान है. सोमवार को प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान दुर्ग में 42.6 डिग्री दर्ज किया गया. जबकि रायपुर में 41.4 डिग्री दर्ज किया गया.

छत्तीसगढ़ मौसम पूर्वानुमान: मौसम वैज्ञानिक एसपी चंद्रा ने बताया कि ‘मंगलवार को आसनी तूफान उत्तर पश्चिम की ओर बढ़ने और उत्तर आंध्र प्रदेश और ओडिशा तट से दूर पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी और उससे लगे उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी तक पहुंच सकता है इसके बाद उसके उत्तर पूर्व की ओर मुड़ने और ओडिशा तट से दूर होकर उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी की ओर मुड़ सकता है. अगले 24 घंटे के दौरान इसके कमजोर होकर चक्रवाती तूफान में बदलने की संभावना है. प्रदेश में आ रही दक्षिणी हवा के कारण एक-दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है.

छत्तीसगढ़ के जिलों का तापमान: सोमवार को रायपुर का अधिकतम तापमान 41.4 डिग्री न्यूनतम तापमान 28.5 डिग्री, रायपुर के माना एयरपोर्ट पर अधिकतम तापमान 40.7 डिग्री न्यूनतम तापमान 28 डिग्री, बिलासपुर का अधिकतम तापमान 40.4 डिग्री न्यूनतम तापमान 27.8 डिग्री, पेंड्रा रोड का अधिकतम तापमान 40.3 डिग्री न्यूनतम तापमान 23.2 डिग्री, अंबिकापुर का अधिकतम तापमान 38.5 डिग्री न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री, जगदलपुर का अधिकतम तापमान 37.8 डिग्री न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री, दुर्ग का अधिकतम तापमान 42.6 डिग्री न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री, राजनादगांव का अधिकतम तापमान 40.8 डिग्री न्यूनतम तापमान 27.8 डिग्री दर्ज किया गया.

  • सम्बंधित खबरे

    मौसम विभाग ने जताई संभावना,झमाझम बारिश से भीगेगा पूरा छत्तीसगढ़ अगले 5 दिन

    रायपुर. छत्तीसगढ़ में मानसून पूरी तरह से एक्टिव है. प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश हो रही है. अगले 5 दिनों तक अधिकतर क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश और कुछ…

    छत्तीसगढ़-पहलगाम हमले में मारे गए दिनेश का अंतिम संस्कार:बेटे शौर्य ने दी मुखाग्नि, पत्नी बेहोश हुईं, पाकिस्तानी झंडे पर थूक रहे लोग

    जम्मू कश्मीर के पहलगाम में मारे गए छत्तीसगढ़ के कारोबारी दिनेश मिरानिया का रायपुर में अंतिम संस्कार किया गया। कारोबारी के बेटे शौर्य ने मुखाग्नि दी है। अंतिम यात्रा में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!