कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने तजिंदर पाल सिंह बग्गा की गिरफ्तारी की निंदा की

पंजाब पुलिस ने बीते दिन दिल्ली पहुंचकर बीजेपी नेता तेजिंदर पाल सिंह बग्गा को हिरासत में ले लिया, जिसके बाद दिन भर चले घटनाक्रम के बाद बग्गा आखिरकार आधी रात अपने घर पहुंच गए. वहीं अब इस मामले पर जमकर राजनीति भी हो रही है. कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि तजिंदर पाल सिंह बग्गा पर पंजाब पुलिस द्वारा अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान की “प्रतिशोध की राजनीति” के कारण कार्रवाई हुई. पंजाब पुलिस के माध्यम से व्यक्तिगत हिसाब चुकता करना सबसे बड़ा पाप है. साथ ही उन्होंने कहा कि पंजाब पुलिस का राजनीतिकरण कर उसकी छवि खराब करना बंद करो.

बता दें कि बकौल दिल्ली भाजपा के प्रवक्ता नवीन कुमार जिंदल पंजाब के लगभग 50 पुलिस वाले बग्गा के दिल्ली स्थित घर में सुबह करीब आठ बजे घुसे और उन्हें गिरफ्तार कर लिया. इस दौरान बग्गा अपनी पगड़ी भी नहीं पहन सके. बाद में दिल्ली पुलिस ने बग्गा के पिता की शिकायत के आधार पर अपहरण का मामला दर्ज किया, जिसमें कहा गया था कि दिल्ली के जनकपुरी में कुछ लोग सुबह करीब 8 बजे उनके घर आए और उनके बेटे को ले गए.

हरियाणा पुलिस ने पंजाब पुलिस के वाहनों को रोका

वहीं पंजाब पुलिस ने एक बयान में कहा था कि बग्गा को पंजाब लाया जा रहा है और उसे अदालत में पेश किया जाएगा. हालांकि, सोशल मीडिया पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ मुखर रहने वाले नेता बग्गा को दिल्ली से मोहाली ले जा रहे वाहनों को हरियाणा के कुरुक्षेत्र में हरियाणा पुलिस द्वारा रोक दिया गया और वहां से बग्गा को दिल्ली पुलिस को सौंप दिया गया. मामले में पंजाब पुलिस का कहना है कि 36 वर्षीय बग्गा को पांच नोटिस दिए गए थे, लेकिन वह जांच में शामिल नहीं हुए. वहीं आम आदमी पार्टी के नेताओं ने गिरफ्तारी का बचाव करते हुए कहा है कि पंजाब पुलिस निष्पक्ष तरीके से काम कर रही है.

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!