बोले प्रशांत किशोर- सत्य है.. 30 साल के लालू-नीतीश राज के बाद भी बिहार देश का सबसे गरीब और पिछड़ा राज्य

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बयान पर प्रशांत किशोर ने पलटवार किया है. सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर के जरिए पीके ने नीतीश कुमार और लालू यादव को आड़े हाथों लिया है. प्रशांत किशोर ने कहा कि आप लोगों के 30 सालों के शासन के बाद भी बिहार आज देश का सबसे गरीब और पिछड़ा राज्य है.

नीतीश को पीके का जवाब: प्रशांत किशोर ने ट्वीट कर लिया, ‘नीतीश जी ने ठीक कहा – महत्व सत्य का है और सत्य यह है कि 30 साल के लालू-नीतीश के राज के बाद भी बिहार आज देश का सबसे गरीब और पिछड़ा राज्य है. बिहार को बदलने के लिए एक नयी सोच और प्रयास की जरूरत है और यह सिर्फ वहां के लोगों के सामूहिक प्रयास से ही सम्भव है.’

नीतीश ने कहा था- ‘महत्व सत्य का है’: बता दें कि शुक्रवार को नीतीश कुमार से जब पत्रकारों ने पूछा कि आप पर आरोप लगा है कि आपने बिहार में 15 सालों में कुछ भी नहीं किया है. प्रशांत किशोर के आरोपों पर नीतीश कुमार ने कहा कि ये तो आप ही लोगों को पता है कि किया है कि नहीं किया है. उन्होंने कहा कि ”कौन क्या बोलता है उसका कोई महत्व नहीं है. महत्व सत्य का है. सब जानते हैं कि क्या हुआ है और कितना काम किया गया है. हमलोग किसी की बात का महत्व नहीं देते हैं. आप सब जानते ही हैं तो आप ही लोग बता दीजिए और जवाब दे दीजिए.”

  • नीतीश जी ने ठीक कहा – महत्व सत्य का है और सत्य यह है कि 30 साल के लालू-नीतीश के राज के बाद भी बिहार आज देश का सबसे गरीब और पिछड़ा राज्य है।

    बिहार को बदलने के लिए एक नयी सोंच और प्रयास की ज़रूरत हैं और यह सिर्फ़ वहाँ के लोगों के सामूहिक प्रयास से ही सम्भव है।— Prashant Kishor (@PrashantKishor) May 6, 2022

क्या कहा था प्रशांत किशोर ने? : गुरुवार को राजधानी पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव पर निशाना साधते हुए कहा था कि ये लोग बिहार में बदलाव नहीं ला पाए है. लालू का बिहार में 15 साल राज रहा है और नीतीश का 17 साल. लालू राज के बारे में कहा जाता है कि समाजिक न्याय का दौर था. नीतीश राज के बारे में कहा गया सुशासन है, विकास हुआ. इन दोनों के 30 साल के शासनकाल के बावजूद बिहार पिछड़ा है.

प्रशांत किशोर ने आगे कहा कि, बिहार आज नीति आयोग समेत हर रिपोर्ट में हर क्षेत्र में गरीब, पिछड़ा है. बिहार को बदलना है. नयी सोच के साथ आगे बढ़ने की जरूरत है. उन्होंने कहा कि मैं अभी कोई राजनीतिक पार्टी नहीं बना रहा. लोग बिहार को समझते हैं बिहार की समस्या को समझते हैं उनको एकजुट करने की जरूरत है. बिहार की समस्या को जो लोग दूर कर सकते हैं उनके साथ काम करेंगे.

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!