यूपी में रेप का विरोध करने पर मह‍िला से हैवान‍ियत, फोड़ीं दोनों आंख

श्रावस्ती: सोनवा क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार को खाना देने के बहाने घर में बुलाकर युवक ने महिला के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया. विरोध करने पर उसकी पिटाई की और दोनों आंखों में धारदार हथियार से वार कर दिया. श्रावस्ती पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार मौर्य ने कहा कि पीड़ित के आंख और सिर पर चोट के निशान हैं. तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है. आरोप‍ी के ख‍िलाफ सख्‍त कार्रवाई की जाएगी.

हमले के कारण महिला के आंख से खून आने लगा और रोशनी चली गई. पिटाई के बाद घर से घसीट कर बाहर फेंक दिया. आसपास के लोगों ने इसकी सूचना महिला के परिवार को दी. इलाज के लिए महिला को जिला अस्पताल से मेडिकल कालेज बहराइच रेफर कर दिया गया है. एसपी अरविंद कुमार मौर्य में मौका-ए-वारदात का निरीक्षण कर ग्रामीणों के बयान दर्ज किए. पीड़‍ित के परिजनों ने दुष्कर्म के प्रयास का संदेह जताते हुए तहरीर दी है.

क्षेत्र के एक गांव की विधवा गांव में लोगों से सहयोग लेकर अपना पेट भरती थी. महिला को गांव के ही दिनेश सिंह उर्फ ननकन्ने ने खाना देने के बहाने अपने घर बुलाया और महिला के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया. विरोध करने पर आरोपी ने महिला की बेरहमी से पीटा. दोनों आंख फोड़ दीं. इसके बाद उसे बेहोशी के हालात में घसीट कर घर के बाहर फेंक दिया. आसपास के लोगों की सूचना पर महिला के परिवार के लोग पहुंचे . देवर ने वारदात की सूचना पुलिस को दी.

लक्ष्मणनगर पुलिस चौकी प्रभारी बृजेश सिंह ने इलाज के लिए महिला को जिला अस्पताल भेजा. हालात नाजुक देख चिकित्सकों ने मेडिकल कालेज बहराइच के लिए रेफर कर दिया. प्रशिक्षु सीओ और सोनवा थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार पचौरी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है.

वहीं श्रावस्ती पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार मौर्य पीड़िता के पक्ष से तहरीर मिली है. पीड़ित के आंख व सिर पर चोट के निशान हैं. तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है. आरोपी के ख‍िलाफ सख्‍त कार्रवाई की जाएगी.

  • सम्बंधित खबरे

    खुल गई ‘सिस्टम’ की पोल! हल्की बारिश से अयोध्या हुआ पानी-पानी, रामपथ और भक्ति पथ समेत कई जगहों पर जलभराव

    अयोध्या। उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों मे बीते कुछ दिनों से हल्की और मध्यम बारिश हो रही है। सोमवार को अयोध्या शहर में हल्की बारिश हुई। थोड़ी सी बारिश में ही…

    यूपी में सक्रिय हुआ मानसून, अगले 48 घंटों में भारी बारिश की चेतावनी, बढ़ेगा नदियों का जल स्तर

    उत्तर प्रदेश में मानसून पूरी तरह से सक्रिय हो चुका है. बीते दिनों राज्य के बचे हुए हिस्सों में बारिश शुरू हो गई है. मौसम विभाग के मुताबिक आज 30…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!