चारधाम यात्रा: खुल गए केदारनाथ धाम के कपाट, PM मोदी के नाम की हुई पहली पूजा

केदारनाथ: उत्तराखंड की चारधाम यात्रा अपने शबाब पर आ रही है. बाबा केदारनाथ के कपाट आज आम श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ सुबह 6 बजकर 25 मिनट पर खोले दिए गए हैं. कपाट खुलने के मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर धामी भी मौजूद रहे. केदारनाथ धाम के कपाट खुलने के बाद सबसे पहली पूजा देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम से की गई. श्रद्धालु बड़ी बेसब्री से बाबा के कपाट खुलने का इन्तजार कर रहे थे. जैसे ही केदारनाथ धाम के कपाट खुले श्रद्धालुओं के 6 माह का इंतजार खत्म हो गया. धाम हर हर महादेव के जयकारों से गुंजायमान हो उठा.

बाबा के दरबार में कड़ाके की ठण्ड में श्रद्धालु कपाट खुलने के साक्षी बने. करीब 20 हजार श्रद्धालु बाबा के दरबार में पहुंचे हुए हैं. देश के कोने कोने से श्रद्धालु धाम पहुंचे हुए हैं. केदारनाथ भगवान के कपाट केदारनाथ रावल भीमा शंकर लिंग ने पौराणिक परंपरा व विधि विधान से खोले. केदारनाथ धाम के कपाट खुलने पर पहली पूजा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम से हुई.
6 माह के इंतजार के बाद आज बाबा केदार के भक्तों की मुराद पूरी हो गयी है. 6 बजकर 25 मिनट पर भक्तों के लिए बाबा केदार के द्वार खोल दिये गए हैं. आज सुबह केदारनाथ के प्रधान पुजारी आवास से आर्मी बैंड और स्थानीय वाद्य यंत्रों के साथ बाबा केदार की डोली को मंदिर परिसर की ओर लाया गया. जिसके बाद जय बाबा केदार के उद्घोषों के बीच मंदिर के द्वार खोल दिये गए. मंदिर के कपाट खुलते ही सम्पूर्ण केदारपुरी जय बाबा केदार के जयकारों से गुंजायमान हो उठी. कपाट खुलते ही बाबा केदार के त्रिकोणीय आकर के स्वयम्भू लिंग को छह माह पूर्व दी गयी समाधि को हटाया गया और विधिवत पूजा शुरू की गई. कपाट खुलने के अवसर पर उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद रहे. धाम में आज बाबा के दर्शनों के लिये लगभग बीस हजार तीर्थयात्री पहुंच चुके हैं.

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!