जबलपुर: वाराणसी से समस्तीपुर जा रही ट्रेन के जनरेटर कोच में लगी आग, मचा हड़कंप

जबलपुर। बनारस से चलकर मुंबई जा रही समस्तीपुर टीटी स्पेशल ट्रेन के जनरेटर कोच में अचानक आग लग गई. आग लगने से यात्रियों में हड़कंप मच गया, समय रहते ट्रेन में तैनात गार्ड ने जनरेटर कोच में लगी आग को देखा और तुरंत जबलपुर रेलवे स्टेशन मास्टर को सूचना दी. स्टेशन मास्टर द्वारा तत्काल टेक्निकल टीम को जनरेटर कोच में आग लगने की जानकारी दी गई. जिसके बाद टीम ने जनरेटर कोच में लगी आग को बुझाया. इस दौरान यात्रियों में काफी देर तक गहमा-गहमी बनी रही.

सूझबूझ से टला हादसा: जबलपुर रेलवे स्टेशन पहुंचने से पहले ही ट्रेन के जनरेटर कोच से धीरे-धीरे धुआं निकलने शुरू हो गया. कुछ ही देर में आग भी दिखने लगी, जिसके बाद गार्ड ने सूझबूझ दिखाते हुए ट्रेन को जबलपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर ना सिर्फ खड़ा करवाया, बल्कि तुरंत ही टेक्निकल टीम को इसकी सूचना दी. बताया जा रहा है कि जनरेटर कोच में गर्मी के चलते ओवरहीटिंग हो गई थी, इसके चलते आग लग गई. हालांकि आग लगने से ज्यादा नुकसान नहीं हुआ है.

घटना की जांच शुरू: टेक्निकल टीम ने बताया कि अक्सर गर्मी के चलते ओवरहीटिंग हो जाती है, जिसके चलते जनरेटर कोच में आग भी लग जाती है. हालांकि समय रहते जनरेटर कोच में लगी आग पर नियंत्रण कर लिया गया लेकिन इस दौरान बनारस से मुंबई जा रही ट्रेन तकरीबन 3 घंटे विलंब रही. जनरेटर कोच को ठीक करने के बाद ट्रेन को आगे के लिए रवाना किया गया. रेलवे ने घटना की जांच शुरू कर दी है.

  • सम्बंधित खबरे

    MP: ‘पांव-पांव वाले भैया’ शिवराज सिंह आज से शुरू करेंगे पदयात्रा, लाडली बहनों से मिलेंगे… किसानों से करेंगे संवाद

    ‘पांव पांव वाले भैया’ और ‘मामा’ के नाम से मशहूर पूर्व मुख्यमंत्री व केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान करीब 25 साल बाद एक बार फिर पदयात्रा पर निकलने वाले हैं.…

    रेलवे स्टेशन पर पेट्रोल टैंकर में लगी भीषण आग, कई ट्रेनों को बीच में ही रोका गया, घर छोड़कर भागे लोग 

    मध्य प्रदेश के जबलपुर के भिटोनी रेलवे स्टेशन के पास शुक्रवार की रात उस समय हड़कंप मच गया जब स्टेशन पर खड़े पेट्रोल से भरे दो रेलवे टैंकरों में भीषण…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!