मनावर में कांग्रेस विधायक की शादी मे शिवराज हाथ में तीर-कमान लेकर झूमे

मनावर(धार) : मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह का एक बार फिर अनोखा अंदाज देखने को मिला है। वह मनावर से कांग्रेस विधायक डॉ. हीरालाल अलावा की शादी में जमकर थिरके। हाथ में तीर-कमान थामकर सीएम शिवराज ढोल और मांदल की थाप पर झूमते नजर आए। बता दें कि सीएम शिवराज सिंह धार के मनावर पहुंचे थे। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ भी इस शादी में पहुंचे। उन्होंने भी विधायक दूल्हे को आशीर्वाद दिया। विधायक डॉ. हीरालाल अलावा धार जिले के मनावर से कांग्रेस विधायक है। सोमवार को वह परिणय सूत्र में बंध गए। उनकी शादी में कई दिग्गज नेता और उद्योगपति शामिल हुए। उन्होंने नव विवाहित जोड़े को आशीर्वाद और शुभकामनाएं दी। विधायक की शादी आदिवासी रीति-रिवाज से हो रही है। इसमें दिल्ली और भोपाल के कांग्रेस और भाजपा सहित अन्य दल के नेताओं का आने का सिलसिला सुबह से देर रात तक जारी रहा। विधायक डॉ. अलावा की शादी समारोह का आयोजन उनके गृह ग्राम भैसलाई में किया। शाम करीब सवा 4 बजे सीएम चौहान वहां पहुंचे। वह आधे घंटे विधायक के निवास पर रुके। यहां उन्होंने भोजन भी किया। सीएम के साथ मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव, पूर्व मंत्री रंजना बघेल, विधायक डॉ. अशोक मर्सकोले, झूमा सोलंकी, चन्द्रभागे किराडे भी पहुंचे।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने नव विवाहित जोड़े को आशीर्वाद और शुभकामनाएं दी।
  • सम्बंधित खबरे

    पीथमपुर में यूनियन कार्बाइड के 10 टन जहरीले कचरे को किया गया नष्ट, खतरनाक स्तर के नीचे ही रहा उत्सर्जन

    मध्य प्रदेश में यूनियन कार्बाइड के जहरीले कचरे को धार जिले के निपटान संयंत्र में जलाने के परीक्षण का दूसरा चरण शनिवार रात को समाप्त हो गया. मध्य प्रदेश प्रदूषण…

    75 घंटे में जलकर खाक हुआ यूनियन कार्बाइड का 10 टन कचरा, रिपोर्ट आने के बाद शुरू होगा दूसरा ट्रायल

    धार। भोपाल गैस त्रासदी के 39 साल बाद यूनियन कार्बाइड फैक्ट्री का केमिकल वेस्ट पीथमपुर के रामकी संयंत्र में जलाने का पहला ट्रायल सोमवार शाम 5:30 बजे तक पूरा हुआ।…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!