प्रधानमंत्री आवास पर सिख प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की, बोले- विदेश में रहने वाले सिख राष्ट्रदूत

नई दिल्ली    PM मोदी शुक्रवार शाम सिख प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की। यह मुलाकात PM आवास पर हुई। इस दौरान PM लाल पगड़ी पहने नजर आए। संबोधन के दौरान मंच पर केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी भी नजर आएं। पीएम ने कहा- गुरुद्वारों में जाना, सेवा में समय देना, लंगर पाना, सिख परिवारों के घरों पर रहना, ये सब मेरे जीवन का एक बहुत बड़ा स्वाभाविक हिस्सा रहा है।सिख प्रतिनिधिमंडल को संबोधित करते हुए PM मोदी ने कहा- भारत का डायस्पोरा भारत का राष्ट्रदूत हैं। भारत से बाहर आप भारत की आवाज हैं। आपकी प्रगति देखकर हमारा सिर भी गर्व से ऊंचा होता है। आप भारत की छवि को बेहतर करने में अहम भूमिका निभाते हैं।

इंडिया फर्स्ट हमारी पहली प्राथमिकता

​​​​​हम दुनिया में कहीं भी रहें इंडिया फर्स्ट हमारी पहली प्राथमिकता होनी चाहिए। हमारे गुरुओं ने भी यही सिखाया है। हमारे गुरुओं ने पूरे देश की यात्रा की। हमारे गुरुओं ने लोगों को प्रेरणा दी। इस धरती को पवित्र किया। आजादी के अमृत काल में आज यही देश का भी संकल्प है। हमें आत्मनिर्भर बनना है और गरीब से गरीब व्यक्ति का जीवन बेहतर करना है।

सिख समाज का देश के लिए बहुत बड़ा योगदान

पीएम ने सिखों के योगदान को याद करते हुए कहा कि आजादी की लड़ाई में और आजादी के बाद भी सिख समाज का देश के लिए जो योगदान है, उसके लिए पूरा भारत कृतज्ञता अनुभव करता है। महाराजा रणजीत सिंह का योगदान हो, अंग्रेजों के खिलाफ लड़ाई हो या जलियांवाला बाग हो। इनके बिना न भारत का इतिहास पूरा होता है और न हिंदुस्तान पूरा होता है। सिख परंपरा एक भारत और श्रेष्ठ भारत का सबसे अच्छा उदाहरण है।

भारत का पिछड़ा होना एक पुरानी सोच, कोरोना से लड़ाई में भारत बना उदाहरण

PM मोदी ने कोरोना से लड़ाई में भारत की भूमिका पर भी टिप्पणी की। उन्होनें कहा- महामारी की शुरुआत में पुरानी सोच वाले लोग भारत को लेकर चिंताएं जाहिर कर रहे थे। लेकिन अब भारत का उदाहरण दे रहे हैं। पहले कहा जा रहा था कि भारत को कहां से वैक्सीन मिलेगी, कैसे लोगों का जीवन बचेगा? लेकिन आज भारत वैक्सीन का सबसे बड़ा सुरक्षा कवच तैयार करने वाला देश बनकर उभरा है।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!